पेटीएम ने पेटीएम पोस्टपेड सेवा शुरू की

पेटीएम पोस्टपेड
भारत में पेटीएम मोबाइल वॉलेट की तरह आया था जो कि अब भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। इसी लोकप्रियता को देखते हुए पेटीएम ने पेटीएम पोस्टपेड सेवा शुरू की है। पेटीएम पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक तरीके का एटीएम है।
पेटीएम पोस्टपेड का  इस्तेमाल करके आज किसी भी काम के लिए पैसे दे सकते हैं और उस पैसे का भुगतान अगले महीने कर सकते हैं। और क्रेडिट की सेवा ICICI bank द्वारा किया  जा रहा है
इस सर्विस को मोबाइल-डीटीएच रीचार्ज, सिनेमा टिकट बुकिंग और पेटीएम शॉपिंग के लिए उपयोग में ला सकते हैं। अगर आपके वॉलेट में पैसा नहीं भी है पेटीएम के इस सेवा की मदद से भुगतान हो जाएगा। इस दौरान क्रेडिट कार्ड या नेटबैंकिंग  का भी इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। पेटीएम पोस्टपेड के तहत हर यूज़र के खर्च करने की एक लिमिट होगी। ग्राहक निर्धारित सीमा के अंदर का ही भुगतान पेटीएम पोस्टपेड से कर पाएंगे। इसके बाद महीने के अंत में आपको उस पैसों  भुगतान करना होगा।
अगर चाहें तो Paytm ऐप में प्रोफाइल सेक्शन में जाकर पेटीएम पोस्टपेड को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके बाद पेटीएम पर किसी भी खरीदारी के लिए इस पेमेंट ऑप्शन को चुन  हैं। कंपनी ने बताया है कि इसे को जल्द ही स्कैन एंड पे के लिए भी एक्टिव किया जाएगा|

सवाल यह उठता है कि पेटीएम पोस्टपेड को पैसे कौन दे रहा है?

बता दे कि  पेटीएम ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि क्रेडिट की सेवा ICICI bank द्वारा दी जा रही है। पेटीएम सिर्फ प्लेटफॉर्म  की तरह काम कर रहा है। पेटीएम पोस्टपेड को अभी कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए  उपलब्ध कराया गया है। यह पेटीएम यूज़र की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और ICICI bank  में बचत खाता होने पर निर्भर करता है।
 पेटीएम पोस्टपेड के बैलेंस या लिमिट की बात करें तो पेटीएम पोस्टपेड की लिमिट आपके पेटीएम इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर  करती है। पेटीएम पोस्टपेड को एक्टिवेट करने के बाद अगले पेज पर बैलेंस के बारे में बताया जाता है जिसके बाद यूजर निर्धारित कीमत का इस्तेमाल पेटीएम पोस्टपेड के तौर पर कर सकता है।
इसका का बिल अगले महीने की पहली तारीख को आएगा। पोस्टपेड बिल को उस महीने की 7 तारीख तक भुगतान करना होगा। ऐसा नहीं होने की स्थिति में पेटीएम यूज़र से जुर्माना लिया जाएगा। और अगर 7 तारीख को भुगतान नहीं किया तो अकाउंट डीएक्टिवेट हो जाएगा रिमाइंडर के तौर पर महीने की पहली, 10वीं और 15वीं तारीख को नोटिफिकेशन भेजा जाएगा।
बिल जमा करते ही अकाउंट फिर से एक्टिवेट हो जाएगा मगर अगले महीने की भुगतान में लेट फाइन बैलेंस  भी लिया जाएगा।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
 शुरूपेटीएम ने पेटीएम पोस्टपेड सेवा शुरू- Youth Express
Article Name
शुरूपेटीएम ने पेटीएम पोस्टपेड सेवा शुरू- Youth Express
Description
पेटीएम मोबाइल वॉलेट भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो गया | इसी को देखते हुए पेटीएम ने पेटीएम पोस्टपेड सेवा शुरू की है जो यूजर्स के लिए एक तरीके का एटीएम है। 
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER