स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही फोटोग्राफी करना भी आसान हो गया है। मोबाइल में उपलब्ध बेहतर कैमरे से फोटोग्राफी के प्रति क्रेज भी बढ़ा है। लेकिन आपके मोबाइल का कैमरा अगर बेहतर नहीं है तो भी आप उससे DSLR कैमरे जैसी फोटोग्राफी कर सकते हैं।
मोबाइल के शुरूवाती दौर में उसकी कैमरा क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता था। लेकिन अब स्मार्टफोन बनाने वाली सभी कंपनियां प्राइमरी और सेकेंड्री कैमरे की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। फिर भी अक्सर हम अपने कैमरे की पिक्चर क्वालिटी से खुश नहीं रहते। अब आपको इस बात के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि अब मार्केट में ऐसे गैजेट उपलब्ध हैं जिसे कैमरे में लगाकर DSLR कैमरे जैसी फोटोग्राफी की जा सकती है। यह मल्टीलेंस मोबाइल कैमरा किट है। यह काफी छोटे साइज की पोर्टेबल किट होती है जिसे आसानी से कैमरे में फिट कर सकते हैं और आराम से इधर-उधर ले जा सकते हैं।
इसमें अलग – अलग तस्वीरें लेने के लिए वाइड ऐंगल, फिशआई और मैक्रो ये तीन लैंस लगे हैं, जिन्हें हम अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं। इसके अलावा इस रेवोलकैम किट में डिटैचिबल फ्लैश लाइट भी दी गई है। कम उजाले में बेहतर फोटोग्राफी के लिए इस लाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है। तो आप भी रेवोलकैम किट से अपने मोबाइल को DSLR कैमरा बनाकर शानदार फोटोग्राफी कीजिए।