हितेश पंत (नई दिल्ली)
लगातार बदलती तकनीक के साथ हमारे गैजेट्स भी बदलते जा रहे हैं। आए दिन आकर्षक फीचर्स के साथ नए स्मार्टफोन मार्केट में आ रहे हैं। चाइनीज कंपनी मिजू ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। मोबाइल में खास बात ये है कि इसमें दो स्क्रीन है। भारतीय बाजार में डूअल स्क्रीन वाला ये पहला स्मार्टफोन है।
मिजू चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी है। जो स्मार्टफोन के बाजार में तेजी से आगे बढ़ रही है। कंपनी ने भारत में नया स्मार्टफोन Meizu Pro 7 लॉन्च किया है। कंपनी इस मोबाइल में दो स्क्रीन दी है। एक फ्रंट में मेन स्क्रीन है, दूसरी बैक साइड पर है। फ्रंट पर 5.2 इंच की फुल एचडी सुपर एलोमेड डिस्प्ले दी गई है, जबकि दूसरी डिस्प्ले बेकसाइड पर रियर कैमरा के ठीक नीचे है। इस स्क्रीन पर सभी नोटिफिकेशन देखे जा सकते हैं।
Meizu Pro 7 में ऑक्टाकोर मीडियाटेक Helio P25 प्रोसेसर और T880 GPU चिपसेट है। कंपनी ने इस फोन को 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ लॉन्च किया है। फोटोग्राफी के लिए मोबाइल में डुअल कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जबकि फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।
बैटरी के मामले में स्मार्टफोन दमदार है। कंपनी ने फोन में 3000 mAh की बैटरी दी है। Meizu Pro 7 को ई-कॉमर्स वेबसाइट एमेजॉन पर लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल की कीमत 22,999 रुपए रखी गई है। कंपनी का कहना है कि मोबाइल को लिमिटेड स्टॉक के साथ एमेजॉन पर सेल के लिए रखा गया है।