इंडियन क्रिकेटर गौतम गंभीर भारतीय टीम में वापसी के लिए पूरी जद्दोजहद कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन से वो फिर चर्चाओं में आ गये हैं। गंभीर ने रणजी टूर्नामेंट में 6000 रन और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुल 42 शतक पूरे कर लिए हैं।
रणजी ट्रॉफी में दिल्ली टीम के ओपनर गौतम गंभीर ने बंगाल के खिलाफ खेले सेमीफाइनल मैच में शतक ठोंककर फैंस का दिल जीत लिया। रणजी में दिल्ली के लिए 6000 रन बनाने वाले गौतम गंभीर चौथे खिलाड़ी हैं। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में बंगाल और दिल्ली बीच खेल गये मुकाबले में ओपनर गंभीर और कुणाल चंदेला ने जबरदस्त शुरुवात की। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 232 रनों की साझेदारी हुई। कुणाल ने 113 रनों का योगादान दिया, जबकि गौतम गंभीर ने 21 चौकों की मदद से 127 रन बनाए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह गंभीर का 42वां शतक है। इस पारी के साथ गंभीर उन 4 खिलाड़ियों में शामिल हो गये हैं, जिन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दिल्ली के लिए 6000 से ज्यादा रन बनाए हैं। रणजी में गंभीर के इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में चयनकर्ताओं की नजर उनके इस प्रदर्शन पर पड़े और इंडियन टीम में उनकी वापसी हो सके।