रेलवे में सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के पदों पर नौकरी, जानिए इस बार भर्ती के नियम

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

भारतीय रेलवे एक बार फिर युवाओं के लिए नौकरी के बंपर मौके लेकर आया है। इस बार रेलवे के विभिन्न जोन में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। रिक्त पदों में कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर दोनों शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्ति के बाद रेलवे की सुरक्षा भी मजबूत होगी। इन पदों पर आवेदन 1 जून से शुरू किया जाएगा।

 

रेलवे भर्ती बोर्ड इस बार आरपीएफ में कॉन्सटेबल और सब इंसपेक्टर के कुल 9739 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इन पदों पर 4517 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। कॉन्स्टेबल पर वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच हो। सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 20 से 25 साल के बीच रखी गई है।

 

सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। जबकि कॉन्स्टेबल पदों पर मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से हाईस्कूल परीक्षा पास होना जरूरी है। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, फिजीकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करनी होगी। उसके बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यहां सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल स्टैंडर्ड टेस्ट पास करना होगा।

 

सब इंस्पेक्टर पद पर चुने गए अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार 35,400 रुपए की बेसिक सैलरी पर नियुक्ति मिलेगी। कांस्टेबल को 21,700 रुपए की बेसिक सेलरी के अनुसार भुगतान होगा। इन पदों पर 1 जून से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून 2018 रखी गई है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER