SUV के शौकीनों के लिए आई दमदार कार, फीचर्स ऐसे की आप भी हो जाएं हैरान

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

एसयूवी कार के शौकीनों के लिए एक दमदार कार भारत में लॉन्च हुई है। Lexus ने अपनी ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी LX 570 को भारतीय बाजार में उतारा है। लग्जरी फीचर्स के साथ इस एसयूवी की पावर भी दमदार है। दाम के मामलें में भी ये कार बहुत आगे है। दिल्ली में इसकी एक्स शो-रूम कीमत  करीब 2.32 करोड़ रुपए है।

 

जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा की लग्जरी व्हीकल बनाने वाली डिवीजन लेक्सस अपनी एसयूवी को लेकर जानी जाती है। कंपनी ने अपनी नई एसयूवी LX 570 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। कार का दमदार इंजन 362bhp पावर का है। 5.7-लीटर V8 पेट्रोल वाला ये इंजन 530Nm का टार्च पैदा करता है। स्पीड के मामले में भी ये कार किसी से कम नहीं। नई कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 7.7 सेकंड में पकड़ सकती है।

 

 

कार का इंटीरियर भी बेहद शानदार है। कार में लेदर सीट दी गई हैं। जो अपहोल्सट्री और सोफ्ट टच मटेरियल के साथ डुअल टोन थीम में है। कार में 12.3 इंच का एलईडी टचस्क्रीन डिस्प्ले है। जिसमें इंफोर्मेशन और एंटरटेनमेंट के सारे फीचर्स मौजूद हैं। कार में मार्क लेविल्सन ऑडियो सिस्टम दिया गया है जो 19 स्पीकर्स के सपोर्ट के साथ है।

 

Lexus LX 570 में साथ लोगों के बैठने की व्यवस्था है। कार सीटिंग सिस्टम के थर्ड रो को फोर्ड किया जा सकता है। इसमें 14 सेंसर्स के साथ ऑटोमेटिक क्लाइमेंट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। नई कार में वायरलेस चार्जर, हेड्स अप डिस्प्ले के साथ रियर पैसेंजर्स के लिए भी एंटरटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में 11.6 इंच का रियर एलसीडी डिस्प्ले लगा है।

 

भारतीय बाजार में कार की एक्स शो-रूम कीमत करीब 2.32 करोड़ है। देशभर में मौजूद लेक्सस की डीलरशिप में नई कार की बुकिंग शुरू की जा चुकी है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER