कोहली के फैंस को निराश कर सकती है ये खबर, कुछ वक्त रहना होगा क्रिकेट से दूर

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

विराट कोहली के फैंस को ये खबर थोड़ा निराश कर सकती है। डॉक्टरों ने कोहली को कुछ वक्त क्रिकेट से दूर रहने की सलाह दी है। दरअसल विराट स्लिप डिस्क की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में शरीर को आराम देने के लिए डॉक्टरों ने उन्हें कुछ वक्त काउंटी क्रिकेट से दूर रहने का सुझाव दिया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम की जांच के बाद आगे का निर्णय पता लगेगा।

 

हरदम फिट रहने वाले विराट कोहली नसों में समस्या से ग्रस्त हैं। बुधवार को कोहली ने मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में रूटीन चैकअप कराया। उनकी बैक प्रोब्लम को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें इंग्लैंड में होने वाला काउंटी क्रिकेट में न खेलने की सलाह दी। डॉक्टरों के अनुसार ये कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन ऐसे में शरीर को आराम की जरूरत होती है।

 

आईपीएल में रंग जमाने के बाद विराट ने काउंटी क्रिकेट खेलने की तैयारी की थी। अफगानिस्तान में होने वाले टेस्ट मैच की जगह विराट ने काउंटी क्रिकेट खेलना चुना। इसके पीछे वजह दी गई कि इंग्लैंड की पिचों पर विराट अपने हाथ साफ कर सकें। काउंटी क्रिकेट में 4 दिनों के 3 मैच होने हैं। जो 9 से 28 जून के बीच खेले जाएंगे।

 

इसके बाद इंडियन टीम आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर रवाना होने वाली है। इंग्लैंड में 1 अगस्त से क्रिकेट सीरीज की शुरूआत होगी। काउंटी क्रिकेट के माध्यम से विराट इंग्लैंड में अपनी लय तैयार करना चाहते थे। लेकिन पीठ की समस्या को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कुछ वक्त के लिए शरीर को पूरा आराम देने की सलाह दी है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

One thought on “कोहली के फैंस को निराश कर सकती है ये खबर, कुछ वक्त रहना होगा क्रिकेट से दूर”

  1. Cheapviagra May 26, 2018 at 2:43 PM

    Thanksso much for the post.Really thank you! Keep writing.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER