नए साल में सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने कुछ यूजर्स को झटका देने जा रहा है। कंपनी ने ऐलान किया है कि 31 दिसंबर 2017 के बाद आप कुछ स्मार्ट फोन्स पर WhatsApp यूज नहीं कर सकेंगे। अब कंपनी ऐसे प्लेटफॉर्म पर फोकस कर रही है जिनका ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अब WhatsApp की लोकप्रियता को बढ़ाने पर काम कर रही है। इसके लिए कंपनी मोबाइल के उन प्लेटफॉर्म पर अपना ध्यान केंद्रीत करेगी जहां यूजर्स की संख्या ज्यादा है। कंपनी एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर अपनी रीच बढ़ाने के प्रयास कर रही है, क्योंकि दुनियाभर में लोग इन्हीं को ज्यादा पसंद करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 दिसंबर 2017 के बाद ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी-10, विंडोज-8 और उससे पुराने वर्जन पर WhatsApp काम नहीं करेगा। कंपनी इन प्लैटफॉर्म पर WhatsApp को डेवलप नहीं करेगी, जिससे लोग कई फीचर्स को यूज नहीं कर पाएंगे। अन्य प्लेटफॉर्म पर अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए कंपनी रिसर्च और डेवलपमेंट पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी ये बात भी स्वीकार की है कि 2018 के अंत में WhatsApp कई और वर्जन पर काम नहीं करेगा। बीते साल भी कंपनी ने कई प्लेटफॉर्म के पुराने वर्जन पर WhatsApp का अपडेट बंद कर दिया था।
