सिम के बाद पतंजलि लाया सोशल मेसेजिंग ऐप किम्भो, WhatsApp से होगी टक्कर

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि लगातार अपनी सेवाओं का विस्तार कर रही है। कुछ दिन पहले ही पतंजलि ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल के साथ मिलकर नया सिम लाने का ऐलान किया था। अब पतंजलि सोशल नेटवर्किंग के क्षेत्र में भी उतर गया है। पतंजलि ने अपना सोशल मेसेजिंग ऐप किम्भो लॉन्च किया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है।

 

पतंजलि अपने स्वदेशी सोशल नेटवर्किंग ऐप किम्भो के जरिए व्हाट्सऐप को टक्कर देना चाहती है। पतंजलि के अधिकारियों ने इस संदर्भ में ट्वीट करके ऐप लॉन्च करने की जानकारी दी है। ट्वीट पर स्पष्ट लिखा है कि किम्भो व्हाट्सऐप का स्वदेशी विकल्प है। पतंजलि के इस ऐप की टैग लाइन है- अब भारत बोलेगा। किम्भो शब्द का उपयोग संस्कृत में हाल चाल जानने के लिए जाता है। इसलिए इसे ये नाम दिया गया है।

 

पतंजलि के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने किम्भो ऐप की लॉन्चिग के समय ट्वीट करते हुए लिखा कि परमपूज्य योगऋषि रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के मार्ग दर्शन में उनके शिष्य, नवदीक्षित साधुओं और राष्ट्रनिष्ट विशेषज्ञों स्वदेशी तकनीक से ईजाद ये किम्भो ऐप तैयार बनाया है। ये ऐप व्हाट्सऐप को टक्कर देगा।

 

पतंजलि का ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। जहां लिखा गया है कि किम्भो रियल मेसेजिंग ऐप है। इस ऐप से मुफ्त में वायस कॉल, वीडियो कॉल, पर्सनल चैट और ग्रुप चैट के फीचल उपलब्ध हैं। इसके अलावा किम्भो में ऑडिया, वीडियो के साथ स्टीकर्स, जीआईएफ, डूडल और कई अन्य फाइलें शेयर करने का भी ऑप्शन होगा।

 

किम्भो ऐप का कुल साइज 22 एमबी है। पतंजलि ने दावा किया है कि ये ऐप परफॉर्मेशन में काफी फास्ट है। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के कारण इसमें उपयोगकर्ताओं को तत्काल टेक्स या ऑडियो-वीडियो प्राप्त होते हैं। पतंजलि ने दावा किया है कि ये ऐप उपयोगकर्ताओं का किसी भी तरह का डाटा अपने सर्वर में स्टोर नहीं करता है। इस ऐप के फीचर काफी हद तक व्हाट्सऐप से मिलते जुलते हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER