फ़ूड डेलेवेरलिंग के साथ-साथ कंपनी ने शुरू की जोमाटो वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस

Zomato Video Streaming

फूड डिलीवरी सर्विस ऐप जोमाटो कंपनी ने फ़ूड डेलेवेरलिंग के साथ-साथ Zomato Video Streaming की भी शुरुवात करने जा रहा है| कंपनी  अब अपना ओरिजनल शो भी प्रोडूस करेगा| जिसका लुत्फ ग्राहक जोमैटो के मोबाइल एप पर उठा सकते हैं| कंपनी ने शुक्रवार को जोमैटो ऑरिजिनल्स लांच करने की घोषणा की, जिसमें अगले तीन महीने तक 18 शोज दिखाए जाएंगे, जो 16 सितंबर से स्ट्रीम किए जाएंगे|   चलिए आपको बता दे इसमें किस तरह के कंटेंट कंपनी दिखाएगी|

Zomato Video Streaming की  शुरुवात

कंपनी  ने अपना वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है। इस ओवर द टॉप (OTT) सर्विस के जरिए यूजर्स फूड रिव्यू, रेसिपी आदि के वीडियो स्ट्रीम कर सकेंगे। Zomato की ये वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस Netflix, Amazon Prime और Hotstar जैसे प्लेटफॉर्म को चुनौती दे सकता है। यूजर्स जोमैटो की इस सर्विस को 16 सितंबर से स्ट्रीम कर सकेंगे।

Zomato Video Streaming

Zomato Video Streaming प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को फूड कैटेगरीज के अलावा कॉमेडी, रियलिटी, सेलिब्रिटी और फिक्शन जैसे शोज देखने को मिलेंगे। यूजर्स तीन 15 मिनट के वीडियोज, पीक रेस्तरां की स्टोरीज भी देख सकेंगे। जोमैटोअपने वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस में 2000 से ज्यादा वीडियोज उपलब्ध कराएगा। जिसमें जोमैटो ऑरिजिनल्स, स्नीक-पीक रेसिपी वीडियोज आदि को भारतीय यूजर्स एक्सेस कर सकेंगे।

स्मार्टफोन के ज़रिये इस तरह से बच सकते है मोटे चालान से: ट्रैफिक रूल 2019

जोमैटो ऑरिजिनल वीडियोज को भारत में जबकि स्नीक-पीक रेसिपी वीडियोज को दुनिया के किसी भी देश में एक्सेस किया जा सकेगा। कंपनी के CEO के मुताबिक, इस ऐप को यूजर्स के फूड इंटरेस्ट के साथ-साथ ज्यादा इंगेजिंग बनाने के लिए वीडियो स्ट्रीमिंग फीचर को जोड़ा जा रहा है।इसके ऑरिजिनल रेसिपी वीडियो की बात करें तो इसमें संजीव कपूर जैसे मास्टर शेफ के वीडियोज दिखाए जाएंगे। ये सारे वीडियोज 15 मिनट से लंबे नहीं होंगे। Zomato के इस समय भारत में 70 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स है। Zomato पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शोज दिखाए जाएंगे।

साथ ही जोमैटो की वरिष्ठ उपाध्यक्ष (ग्रोथ) दुर्गा रघुनाथ ने कहा, “हमने फूड के साथ कई चीजों को जोड़ कर शोज तैयार किए हैं, जो हिन्दी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में होंगे | हम उम्मीद करते हैं कि देश भर के लोग Zomato Video Streaming के इन शोज को पसंद करेंगे| ”

टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर Youth Express पर. 

Summary
फ़ूड के साथ कंपनी ने शुरू की Zomato Video Streaming सर्विस-Youth Express
Article Name
फ़ूड के साथ कंपनी ने शुरू की Zomato Video Streaming सर्विस-Youth Express
Description
फूड डिलीवरी सर्विस जोमाटो कंपनी ने फ़ूड डेलेवेरलिंग के साथ-साथ Zomato Video Streaming की भी शुरुवात करने जा रहा है| कंपनी  अब अपना ओरिजनल शो भी प्रोडूस करेगा|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER