पाकिस्तानी सिंगर रबी पीरज़ादा को पाकिस्तान के कानून के तहत 2 साल की सज़ा हुई. रबी को वन्यजीव अधिनियम एक्ट का उल्लंघन करने के लिए सजा हुई.
दरअसल जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने पर गुस्साए ज्यादातर पाकिस्तानियों ने अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं दी थी. उनमे से एक थी पाकिस्तानी सिंगर रबी पीरज़ादा. पीरजादा ने एक विडियो बनाकर प्रधानमंत्री मोदी को धमकी देकर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की थी. पर विडियो में देखे गये विदेशी जानवरों को पालतू बनाकर रखने के लिए सिंगर को 2 साल की सज़ा सुनाई गयी है. पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त की वन्यजीव संरक्षण विभाग ने पीरजादा पर कार्यवाई की है.
रबी ने मोदी सरकार के जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने पर एक विडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धमकी दी. विडियो में पीरजादा को अपने लाहौर स्थित सैलून में सापों और अजगरों के साथ देखा जा सकता है. विडियो में सिंगर को धमकी देते हुए, ये कहते हुए देखा जा सकता है, कि ‘मैं एक कश्मीरी औरत, भारत के लिए अपने सापों को तैयार कर रही हूँ और ये गिफ्ट ख़ास मोदी के लिए है. तुम कश्मीरियों को प्रताड़ित कर रहे हो. अब नरक में जाने को तैयार हो जाओ. हमारे दोस्त अमन शांति चाहते हैं.’
करिअर के लिहाज़ से देखा जाए तो रबी ने अपने करीएर की शुरुआत 2004 से की, इस दरमियान रबी ने कई टीवी शोज को होस्ट भी किया जिनमें, friendly opposition, weekend with Rabi, किस्सा कुर्सी का, और whats’up with Rabi मुख्य हैं.
रबी पकिस्तान में पॉप सिंगर हैं, पर पहले भी इनका नाता विवादों से रह चुका है. दरअसल 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान कुछ सवालों के जवाब में रबी ने बॉलीवुड की बहुत आलोचना की थी. इसके अलावा सलमान खान के बारे में बात करते हुए रबी ने कहा कि इनकी फिल्मों से युवाओं में जुर्म को बढ़ावा मिलता है.