Motor Vehicles Act 2019 के तहत 1 सितंबर 2019 से भारत में नए ट्रैफिक नियम के लागू कर दिए गए हैं। नए ट्रैफिक नियम के लागू होने के बाद से पहले के मुकाबले अब 10 गूना तक ज्यादा चालान काटे जा रहे हैं। हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक दोपहिया वाहन चालक से Rs 23,000 का चालान काटा गया। इसी तरह देश के कई अन्य शहरों में भी भारी-भरकम चालान काटे जाने की खबरें आ रही हैं। ऐसे में आपका स्मार्टफोन आपको इस भारी भरकम चालान से बचा सकता है। यैसा mParivahan app या Digilocker ऐप के ज़रिये किया जा सकता है|
इसके लिए आपको केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इन ऐप्स को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना होगा। उन ऐप्स में सेव किए गए डिजिटल दस्तावेजों को दिखाने से आप भारी भरकम चालान से बच सकते हैं। चलिए आपको बता दे mParivahan app या Digilocker ऐप कैसे आपको मदद करेगा-
Engineer’s Day Special(इंजीनियर्स डे स्पेशल)- जानिए, इस दिन किस महान ‘इंजीनियर’ को याद किया जाता है
mParivahan app या Digilocker app से बचाये चालान
अगर आपके स्मार्टफोन में ये दो सरकारी ऐप्स हैं तो आप ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए जाने वाले भारी भरकम चालान से बच सकते हैं। ये दोनों ही ऐप्स गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इन ऐप्स को डाउनलोड करने के बाद अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करें, अपने आधार नंबर से इसे लिंक करें। इसके बाद अपनी गाड़ी के जरूरी दस्तावेजों को इन ऐप्स पर अपलोड करें। इन ऐप्स पर आपके जरूरी दस्तावेज अपलोड होने के बाद आप इसे वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस को दिखा सकते हैं।
आपको बता दें कि ये दोनों ही mParivahan app या Digilocker ऐप सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ऐप्स हैं जो आपको सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को डिजिटल फॉर्म को सुरक्षित रखते हैं। अगर, आप अपने ड्राइविंग लाइसेंग, गाड़ी की आरसी आदि घर पर भूल गए हैं तो ये डिजिटल ऐप्स आपको भारी चालान से बचा सकते हैं। हालांकि, रेड लाइट जंप, बिना हेलमेट या सीट-बेल्ट की ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग आदि पर ये ऐप्स आपकी मदद नहीं कर सकेंगे। अगर, आप ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करते हैं तो आपको चालान भरना ही पड़ेगा।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर Youth Express पर.



