चीनी कंपनी शाओमी भारत में अपने पैर जमा चूका है| आये दिन नए नए मोबाइल को मार्किट में लता रहता है | अब शाओमी दो नए फोन लॉन्च करने जा रही है| बता दें कि के सीरीज के इन दोनों फोन्स को चीन में पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था| इस कंपनी के फ़ोन लोगो को काफी पसंद भी आ रहे है| खबरों के मुताबिक, Xiaomi Redmi K20 Pro और Redmi K20 नाम के इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा| फोन के इंडिया में अगले महीने लॉन्च होने के बारे में कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने संकेत दिए हैं|
क्या खास है Redmi K20 Pro और Redmi K20 में ?
शिओमी के फ़ोन वैसे तो काम दाम में अच्छे फीचर्स देता है | इस फ़ोन के खासियत की बात करे तो इसका कैमरा इसकी खासियत है| Redmi K20 Pro में f/1.75 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का कैमरा है| वहीं, इसमें 20 मेगापिक्सल का सेल्फी के लिए पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल है| दोनों ही फोन में AMOLED डिस्प्ले है और 4,000 एमएएच की बैटरी है|
How to Earn Money through Amazon: Amazon Flex
OnePlus 7 Pro को टक्कर ?
शिओमी के Redmi K20 Pro को OnePlus 7 Pro फोन का प्रतिद्वंदी माना जा रहा है और इसमें OnePlus 7 Pro फोन की ही तरह पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल और इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर है| रैम की बात करें तो दोनों ही फोन में 8 जीबी रैम होगा|
क्या हो सकती है कीमत?
वैसे तो MI के फ़ोन काम पैसे में अच्छे फीचर देता है मगर ये स्मार्टफोन भी बहुत महंगे नहीं है | आपको बता दे की Redmi K20 Pro और Redmi K20 दोनों ही फोन की कीमतों के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है| हालांकि, ये माना जा रहा है कि फोन की कीमत चीन में पिछले महीने लॉन्च हुई इस फोन की कीमत के बराबर ही होगी| चीन में Redmi K20 Pro के (6 जीबी रैम और 64 जीबी रोम) वैरिएंट की कीमत 25,200 रुपए हो सकती है| 6 जीबी रैम और 128 जीबी रोम की कीमत 26,200 हो सकती है| वहीं, (8 जीबी रैम और 256 जीबी रोम) वाली मॉडल की कीमत 30,300 रुपए के आसपास हो सकती है|

