कुश्ती के सेमीफाइनल राउंड में हारे बजरंग पुनिया, अब कांस्य पदक के लिए होगा मुकाबला

कुश्ती के सेमीफाइनल राउंड में हारे बजरंग पुनिया, अब कांस्य पदक के लिए होगा मुकाबला

इस समय टोक्यो ओलंपिक में सभी देश खेलों में शानदार प्रदर्शन दिखा रहे है। तो ऐसे में आज शनिवार के दिन कुश्ती में भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया का मुकाबला अजरबैजान के हाजी अलियेव से हुआ। आपको बता दें कि बजरंग पुनिया पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में अजरबैजान के हाजी अलियेव के हाथों 5-12 से परास्त हो गए। जहां उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा।

1-4 से पीछे हो गए बजरंग

आपको बता दें कि बजरंग ने इस मुकाबले की शुरूआत में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाकर एक अंक हासिल किया, लेकिन हाजी ने तुरंत वापसी करके चार अंक हासिल कर डाले। जिससे बजरंग पहले पीरियड में 1-4 से पीछे हो गए। वहीं, दूसरे पीरियड में भी हाजी बजरंग पर पूरी तरह भारी पड़ गए और उन्होंने चार अंक अपने नाम हासिल किए।

हाजी ने चित्त कर हासिल किए अंक

हालांकि, बजरंग ने एक बार फिर से दो अंक बटोरे और अंकों का फासला कम करने की पूरी कोशिश की लेकिन हाजी ने फिर उन्हें चित्त करके एक अंक हासिल कर लिया। इसके बाद फिल बजरंग ने दो अंक हासिल किए और इस वक्त उनके लिए मुकाबला कठिन सा हो गया था। जहां एक बार फिर से हाजी ने फिर दो और अंक हासिल कर डाले।

हाजी का पक्का है सिल्वर मेडल

वहीं, हाजी ने एक और अंक अपने खाते में डालकर मुकाबला एकतरफा बनाकर जीत अपने नाम दर्ज कर ली। दूसरे पीरियड में हाजी ने 8-4 की बढ़त बनाई रखी। आपको बता दें कि हाजी वर्ष 2016 के रियो ओलंपिक खेलों में 57 किग्रा वर्ग का कांस्य पदक अपने नाम कर चुके है और इस बार उन्होंने कम से कम अपने लिए सिल्वर मेडल तो लाने का हक पक्का कर ही लिया है।

खास बात

आपको बता दे कि अभी कुछ दिन पहले कुश्ती से दीपक दहिया ने भारत को एक बार फिर से सिल्वर मेडल दिलाया है। जिससे भारतवासियों में खुशी की लहर है।

Summary
कुश्ती के सेमीफाइनल राउंड में हारे बजरंग पुनिया, अब कांस्य पदक के लिए होगा मुकाबला
Article Name
कुश्ती के सेमीफाइनल राउंड में हारे बजरंग पुनिया, अब कांस्य पदक के लिए होगा मुकाबला
Description
इस समय टोक्यो ओलंपिक में सभी देश खेलों में शानदार प्रदर्शन दिखा रहे है। तो ऐसे में आज शनिवार के दिन कुश्ती में भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया का मुकाबला अजरबैजान के हाजी अलियेव से हुआ।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER