टोक्यो ओलंपिक में कुछ देर बाद देखने को मिलेगा पीवी सिंधु और पूजा रानी का मुकाबला

टोक्यो ओलंपिक में कुछ देर बाद देखने को मिलेगा पीवी सिंधु और पूजा रानी मुकाबला

टोक्यो ओलंपिक में अब तक भारत के पास एक मेडल आ चुका है। जहां महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीत भारत का मान बढ़ाया है। तो वहीं, भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल की दावेदार बन चुकी है। आपको बता दें कि अब से  कुछ देर बाद टोक्यो ओलंपिक में महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और महिला बॉक्सर पूजा रानी का मुकाबला देखने को मिलेगा। अगर मुकाबला जीतने में दोनो खिलाड़ी सफल रहीं तो दो और मेडल भारत के पास आ जाएंगे। बता दें कि सन् 2016 रियो ओलंपिक में भी सिंधु ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

मेडल से है बस एक कदम दूर

वहीं, आज के मैच में पीवी सिंधु अपने दूसरे ओलंपिक मेडल से सिर्प एक कदम दूर रह गई हैं। जहां उन्‍होंने क्‍वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची को सीधे हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। जहां उनका मुकाबला अब चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से देखने को मिलेगा।

नहीं रहा है अच्छा रिकॉर्ड

हालांकि, सिंधु पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। यह उम्‍मीद लगाई जा रही है कि वो इस बार अपने मेडल का रंग बदलें। हालांकि, ताई जु के खिलाफ सिंधु का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। जहा अब तक दोनों के बीच 18 मुकाबले हो चुके हैं। जिसमें से सिंधु ने सिर्फ 5 और 13 मुकाबले ताई जु ने जीते हैं।

इनसे होगा पूजा रानी का मुकाबला

बात करें भारतीय महिला बॉक्सिंग के मिडिल वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल की इसमें पूजा रानी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।  वहीं, 2021 में एशियाई चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पूजा के सामने 2016 रियो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विजेता चीनी बॉक्सर ली क्यू से मुकाबला होगा। जहां पूजा के लिए चुनौती कहीं से आसान नहीं होगी। आपको बता दें कि इससे पहले पूजा रानी ने 20 साल की अलजीरिया की मुक्केबाज इचरक चाइब को 5-0 से परास्त किया था। जहां उनकी आसान जीत दर्ज हुई थी।

Summary
टोक्यो ओलंपिक में कुछ देर बाद देखने को मिलेगा पीवी सिंधु और पूजा रानी मुकाबला
Article Name
टोक्यो ओलंपिक में कुछ देर बाद देखने को मिलेगा पीवी सिंधु और पूजा रानी मुकाबला
Description
टोक्यो ओलंपिक में अब तक भारत के पास एक मेडल आ चुका है। जहां महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीत भारत का मान बढ़ाया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER