आज टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में दिखेगा नीरज का प्रदर्शन, स्वर्ण पदक पर रहेगा जोर

आज टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में दिखेगा नीरज का प्रदर्शन, स्वर्ण पदक रहेगा जोर

आज ओलंपिक में भाला फेंक के दौरान मुकाबले में सभी देशवासियों की निगाहें भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा टिकी होगी। जहां नीरज मुकाबले के दौरान पूरा जोर लगाने की कोशिश करेंगे कि वह भारत को स्वर्ण पदक दिला दे। आपको बता दें कि नीरज ने क्वालीफिकेशन राउंड के पहले ही प्रयास में 86.65 मीटर के थ्रो साथ फाइनल में पहुंचकर भारत की पदक की उम्मीदें बढ़ा दी है।

नीरज से स्वर्ण पदक की उम्मीद

वहीं, भारत अब तक टोक्यो ओलंपिक में दो रजत और तीन कांस्य सहित पदक हासिल कर चुका है लेकिन अभी तक भारत के पास स्वर्ण पदक एक भी नहीं आया है। हालांकि, नीरज ने जिस तरह क्वालीफिकेशन में प्रदर्शन किया और वह ग्रुप-ए में पहले स्थान पर बने रहे थे, उसके बाद उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद बढ़ गई है।

जर्मनी के जोहानेस को भी छोड़ चुके है पीछे

आपको बता दें कि 23 वर्षीय नीरज ने ओलंपिक स्टेडियम में, ग्रुप ए क्वालीफिकेशन राउंड के अपने पहले ही प्रयास में 86.65 मीटर का थ्रो फेंक 83.50 मीटर के ऑटोमेटिक क्वालीफाइंग अंक को हासिल कर लिया था तथा फाइनल में पदक के प्रबल दावेदार हो गए है। दरअसल, नीरज ने जर्मनी के जोहानेस वेटेर को पीछे छोड़ चुके है। हालांकि, जोहानेस ने भी 85.64 मीटर का थ्रो कर ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन हासिल किया था।

आज होगा मुकाबला

वहीं, अब शनिवार के दिन को होने वाले फाइनल में सभी की निगाहें नीरज पर टिकी होगी क्योंकि वह इस सीजन में शानदार प्रदर्शन दिखा रहे है और उनके नाम 88.07 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है, जिसे उन्होंने मार्च में इंडियन ग्रां प्री में हासिल किया था। बता दें कि नीरज ने मार्च में इंडियन ग्रां प्री में 88.07 मीटर के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ अपने सीजन की शुरूआत करी थी और इसके बाद फेडरेशन कप में 87.80 मीटर थ्रो के साथ एक और जहां उनका सराहनीय प्रदर्शन दिखा था।

Summary
आज टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में दिखेगा नीरज का प्रदर्शन, स्वर्ण पदक रहेगा जोर
Article Name
आज टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में दिखेगा नीरज का प्रदर्शन, स्वर्ण पदक रहेगा जोर
Description
आज ओलंपिक में भाला फेंक के दौरान मुकाबले में सभी देशवासियों की निगाहें भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा टिकी होगी। जहां नीरज मुकाबले के दौरान पूरा जोर लगाने की कोशिश करेंगे कि वह भारत को स्वर्ण पदक दिला दे
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER