महाशिवरात्रि के मौके पर इस तरह बनाएं घर पर फलाहार खीर, जानियें

महाशिवरात्रि के मौके पर इस तरह बनाएं घर पर फलाहार खीर, जानियें

मार्च का महीना अब आने वाला है। जहां अब महाशिवरात्रि का पर्व 1 मार्च को आने वाला है। तो ऐसे में आप घर पर रहकर फलाहार खीर बना सकते है। वैसे तो उपवास के दौरान ये बात का ख्याल रखना जरूरी होती है कि किस चीज का सेवन करना चाहिए। वहीं, इस दिन भक्त शिवजी की पूजा-अर्चना खूब जमकर करते है लेकिन उपवास रखते समय यह जानना बेहद जरूरी होता है कि फलाहार के दौरान किन चीजों का सेवन किया जाए। तो ऐसे में आप अगर आप भी इस महाशिवरात्रि व्रत रखने जा रहे हैं तो आज हम आपको पोषण से भरपूर ‘सेब की खीर’ के बारे में बताने जा रहे है। आइये जानते है क्या है खीर की रेसिपी।

खीर के लिए ये चाहिए सामग्री

  • सेब – 2 छिला और कद्दूकस किया हुआ
  • कंडेस्ड मिल्क – 3 टेबल स्पून
  • दूध – 2 कप
  • बादाम – 1/2 कप बारीक कटा हुआ)
  • किशमिश – 8 से 10
  • घी – 1 टेबल स्पून
  • इलायची पाउडर – 1 टेबल स्पून
  • चीनी – 1/2 टेबल स्पून

इस विधि से बनाएं

सेब की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर गर्म कर लें। उसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ सेब डालकर धीमी आंच पर पकाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक इसका पानी पूरी तरह से सूख ना जाए। जब ये सूख जाए तो गैस बंद कर दें। अब एक दूसरे पैन में दूध लेकर इसे उबालें। जब तक दूध गाढ़ा ना हो जाए तब तक इसे उबलने दें। इस दौरान दूध को बीच-बीच में चलाते रहें। इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर लगभग पांच मिनट तक पकने दें।

खूब अच्छे से पकने दे खीर

सेब पहले से ही मीठा होता है लेकिन अगर आप चाहे तो इसमें अपने स्वाद अनुसार चीनी मिला सकते हैं। अब इसमें कटा हुआ बादाम और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें और फिर लगभग तीन मिनट तक पकने दें। उसके बाद इसमें पके हुए सेब और किशमिश डाल दें। लीजिए इस तरह आपकी सेब की खीर तैयार हो गई।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER