अबकी बार दुनिया के सबसे बड़े कहे जाने वाले महकुंभ ओलंपिक का जापान की राजधानी टोक्यो में आगाज हो चुका है। वहीं, आलंपिक का आगाज जबरदस्त आतिशबाजी और विभिन्न आयोजनों के साथ किया गया। आपको बता दें कि एमसी मैरीकॉम और मनप्रीत सिंह ने स्टेडियम में भारतीय दल की अगुवाई की।
इतने करोड़ लोगो ने देखा प्रसारण
वहीं, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के अनुसार इस बार दुनिया के लगभग 350 करोड़ लोगों ने अलग-अलग माध्यमों के द्वारा ओलंपिक उद्घाटन समारोह का प्रसारण देखा गया। आपको बता दें कि सबसे पहले ग्रीक ओलंपिक दल ने स्टेडियम में मार्च किया। जहां ग्रीस में ही पहली बार सन् 1896 दौरान ओलंपिक का आगाज किया गया था। जहां मार्च पास्ट के दौरान भारतीय दल 21 वें नंबर पर था।
ये बने मार्च पास्ट का हिस्सा
आपको बता दें कि भारत की द्वारा छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने टोक्यो स्थित जापान के नेशनल स्टेडियम में भारतीय दल की अगुवाई की। जहां उद्घाटन समारोह के दौरान भारत के 19 खिलाड़ियों और छह अधिकारियों ने ही मार्च पास्ट का हिस्सा बनें।
इन्हें दी गई श्रद्धांजलि
दरअसल, देश में कोरोना महामारी के चलते करीब एक साल की देरी से हो रहे ओलंपिक के आयोजन में कोविड-19 महामारी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई। वहीं, इस बार के उद्घाटन समारोह में कोरोना महामारी के चलते सभी देशों ने अपना छोटा दल ही भेजा है।
इतने खिलाड़ी बन रहे गेम का हिस्सा
जहां उद्घाटन समारोह के दौरान बांग्लादेश के नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस को ओलंपिक लॉरेल पुरस्कार से भी नवाजा गया।आपको बता दें कि इस बार के ओलंपिक खेल में 11 हजार 238 खिलाड़ी गेम का हिस्सा बन रहे हैं। जो कि 33 खेलों में 339 स्वर्ण पदकों के लिए दावेदार होंगे। इस बार ओलंपिक में 124 भारतीय खिलाड़ी भी अपनी दावेदारी दिखाएंगे। जिनमें 69 पुरुष और 55 महिलाएं शामिल हैं।



