विनेश फोगाट ने किया 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई,

भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट (53 किग्रा) ने बुधवार को यहां विश्व चैम्पियनशिप में अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट को हराकर 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदकधारी सारा पर 8-2 की शानदार जीत से 25 वर्षीय पहलवान विनेश फोगाट ने टोक्यो खेलों में अपना स्थान पक्का किया। विनेश अब बुधवार को कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी की मारिया प्रेवोलाराकी से भिड़ेंगी। इससे पहले उन्होंने 53 किग्रा वर्ग में रेपेचेज के पहले दौर में यूक्रेन की यूलिया खालवाद्जी पर 5-0 से जीत हासिल की थी जिससे वह ओलंपिक कोटे और कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई थीं।

विनेश फोगाट

विनेश फोगाट की पृषठभूमि

विनेश फोगाट के शुरुआती कोच महावीर सिंह फोगाट ही थे। गीता फोगाट और बबिता कुमारी उसकी चचेरी बहने हैं। विनेश का जन्म हरियाणा के भिवंडी जिले में ही हुआ है। वे महावीर सिंह फोगाट के छोटे भाई की बेटी हैं।
हरियाणा की विनेश ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में खिताब जीते हैं, लेकिन विश्व चैंपियनशिप में अभी तक पदक जीतने में नाकाम रही हैं। विनेश को पहले दौर में कड़ी नेश को 53 किग्रा में बेहद कड़ा ड्रॉ मिला है।

टूर्नामेंट में विनेश फोगाट की बेहतरीन शुरुआत

उन्होंने पहले दौर में रियो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सोफिया मैटसन को 13-0 से हराकर शानदार शुरुआत की, लेकिन विश्व में नंबर-2 मुकैदा के सामने विनेश अपनी आक्रामक रणनीति पर कायम नहीं रहीं और 0-7 से हार गईं। पहले 60-70 सेकंड में कोई अंक नहीं बना, क्योंकि तब दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को परख रही थीं। इसके बाद जापानी पहलवान ने दबदबा बनाया और विनेश ने लगातार अंक गंवाए।

 

टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए किया क्वालीफाई

भारतीय पहलवान 25 वर्षीय विनेश फोगाट ने इसी के साथ 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली एथिलीट है। आपको बता दें कि अगला ओलंपिक गेम टोक्यो में होना है। इस बार भारतीयों को उम्मीद है कि पिछले प्रदर्शन से बेहतर प्रदर्शन भारतीयों को ढेखने को मिलेगा।

 

स्पोर्ट्स से जुड़े नवीनतम खबरों के लिए आप यूथ एक्सप्रेस को फॉलो करें।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER