गदर फिल्म में काम कर चुके है कपिल शर्मा, खुद किया था इस बात का खुलासा

वैसे तो आपने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म गदर कई बार देखी होगी। मगर क्या आप जानते है कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी गदर फिल्म में काम कर चुके है। जी हां इस बात का खुलासा खुद कपिल शर्मा ने किया था। हालांकि आप सोच रहे होंगे कि अगर कपिल शर्मा इस फिल्म में मौजूद थे, तो वह कही दिखे क्यों नहीं। बहरहाल इसके पीछे की दिलचस्प कहानी भी आज हम आपको बताते है। दरअसल बात ये है कि इस फिल्म में कपिल शर्मा को बहुत ही छोटा सा रोल मिला था और रोल भी ऐसा जिसमे उन्हें किसी भीड़ में शामिल होना था।

गदर फिल्म में काम

गदर फिल्म में काम कर चुके है कपिल शर्मा..

बता दे कि रेलवे स्टेशन के एक सीन में कपिल शर्मा को भीड़ में शामिल होने के लिए कहा गया था। मगर कपिल शर्मा को लगा कि अगर वह भीड़ में खड़े होंगे तो इससे उन्हें कोई नोटिस नहीं करेगा। जिसके कारण वह भीड़ से अलग भागने लगे। ऐसे में उन्हें फिल्म के निर्देशक से काफी डांट भी पड़ी थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने सही सीन तो शूट कर लिया था। मगर अफ़सोस कि उनके द्वारा किए गए सीन को एडिट कर दिया गया था। यानि उन्होंने जो सीन किया था उसे एडिटिंग के दौरान काट दिया गया था। यही वजह है कि गदर फिल्म में काम करने के बावजूद भी कपिल शर्मा इस फिल्म में दिखाई नहीं दिए।

गदर फिल्म में काम

वही अगर हम आज के समय की बात करे तो आज कपिल शर्मा किसी पहचान के मोहराज नहीं है। जी हां आज उन्हें खुद की पहचान करवाने के लिए भीड़ से अलग चलने की जरूरत नहीं है। वो कहते है न कि इंसान को अपनी मेहनत का फल कभी न कभी तो मिल ही जाता है। बस कपिल शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्होंने जो सपना देखा था, वह सपना उन्होंने पूरा करके दिखा ही दिया। इस बारे में अर्चना पूरन सिंह का कहना है कि पहले जो व्यक्ति भीड़ में दिखने के लिए परेशान हो रहा था, आज उसे पूरी दुनिया बखूबी जानती है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि कपिल शर्मा का सफर सच में काफी खास था।

Summary
गदर फिल्म में काम कर चुके है कपिल शर्मा, खुद किया था इस बात का खुलासा  Youth Express
Article Name
गदर फिल्म में काम कर चुके है कपिल शर्मा, खुद किया था इस बात का खुलासा Youth Express
Description
वैसे तो आपने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म गदर कई बार देखी होगी। मगर क्या आप जानते है कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी गदर फिल्म में काम कर चुके है। जी हां इस बात का खुलासा खुद कपिल शर्मा ने किया था। हालांकि आप सोच रहे होंगे कि अगर कपिल शर्मा इस फिल्म में मौजूद थे, तो वह कही दिखे क्यों नहीं
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER