निक जोनस का पंजाबी रूप आया सामने, प्रियंका से फ्लर्ट करते देख अर्जुन बिजलानी पर भड़के निक….

प्रियंका चोपड़ा

एक ओर जहाँ प्रियंका बॉलीवुड की देसी गर्ल मानी जाती हैं, तो वहीं माधुरी भी धक-धक गर्ल बनकर लोगों के दिलों में तहलका मचाती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा माधुरी दीक्षित के एक डांस रियलिटी शो में पहुंची, जहां उन्होंने अपने फिल्म “द स्काई इज पिंक” को लेकर काफी सारी बातें।

माधुरी दीक्षित जो कि बॉलीवुड की धक-धक गर्ल हैं, तो वहीं प्रियंका चोपड़ा भी बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर हैं। माधुरी के डांस शो ‘डांस दीवाने’ में प्रियंका अपनी फिल्म “द स्काई इज पिंक” के लिए पहुंची। जहां उन्होंने अपनी फिल्म को लेकर बहुत सारी बातें बताईं और बहुत इंजॉय भी किया।

मार्शल आर्ट में माहिर है ये तीन खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस, जाने कौन सी है वो एक्ट्रेस

जहाँ माधुरी और प्रियंका एक साथ माधुरी के गाने डोला रे पर डांस करती नजर आईं। वहीं उसके बाद ही प्रियंका के गाने पिंगा पर भी उन्होंने साथ में ठुमके लगाए।

https://www.instagram.com/p/B21pKMEhjo3/?igshid=ivmmefu8xj1v

इस बीच शो के होस्ट अर्जुन बिजलानी प्रियंका के साथ फ्लर्ट करते नज़र आए। जिसे देख प्रियंका के पति निक जोनस अपने आप को रोक नहीं पाए। उन्होंने अपना पंजाबी अवतार दिखाते हुए अर्जुन को फटकार लगाई।

https://www.instagram.com/p/B22XMPxhWF-/?igshid=1spvlbed9maxx

उन्होंने कहा कि -“वह प्रियंका के साथ फ्लर्ट ना करें वरना निकल अर्जुन की बत्तीसी तोड़ देंगे”। निक इस बात को पंजाबी भाषा में बोल रहे हैं, जिसमें वह पूरी तरह से पंजाबी अवतार में नज़र आ रहे हैं। जिसे सुन लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

फैशनेबल कपड़ो में फ़्लर्ट करते दिखे विक्की कौशल और जाह्नवी कपूर, देखे यह मजेदार वीडियो

दरअसल इस वीडियो में निक जोनास को ग्राफिक्स की सहायता से दिखाया गया है, जिसमें निक की शक्ल में पंजाबी आवाज किसी पंजाबी की लग रही है। जिसे सुन सभी की हंसी छूट गई।

प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म को लेकर अलग-अलग शोज़ में जा रही हैं और अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए तैयारी कर रही हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बहुत दिनों बाद बॉलीवुड में नज़र आने वाली हैं। प्रियंका फरहान अख्तर के अपोजिट नज़र आएंगी। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। यह प्रियंका की बतौर प्रोड्यूसर पहली बॉलीवुड मेन स्ट्रीम फिल्म है।

Google 21st Birthday Doodle: 21 साल पुरे होने पर बनाया खुद के लिए डूडल

इस फिल्म को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं और इसमें एक बात यह भी है कि इस फिल्म की इंडिया स्क्रीनिंग में प्रियंका को सपोर्ट करने उनके पति निक पहुंचते हैं या नहीं यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER