मोबाइल के बैक्टीरिया से रहे सावधान और इन बातों का रखे खास ध्यान

आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जो मोबाइल का इस्तेमाल करने से परहेज करता हो। जी हां वर्तमान समय का आलम ये है कि लोग खाना तो भूल सकते है, लेकिन मोबाइल चलाना नहीं भूल सकते। हालांकि मोबाइल चलाते समय आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए, कि मोबाइल के बैक्टीरिया से आपको किसी भी तरह का नुक्सान न हो। वैसे बहुत से लोग ऐसे भी होते है, जो टॉयलेट में भी मोबाइल लेकर ही जाते है। बहरहाल अगर आप भी ऐसा करते है तो आज हम आपको मोबाइल से जुडी कुछ खास बातें बताना चाहते है।

मोबाइल के बैक्टीरिया से

मोबाइल के बैक्टीरिया से ऐसे रहे सावधान..

दरअसल मोबाइल को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसमे यह पाया गया है कि मोबाइल पर टॉयलेट सीट से भी ज्यादा बैक्टीरिया होते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मोबाइल की स्क्रीन्स पर ई कोलाइ और फीकल जैसे घातक कीटाणु पाएं जाते है।अब जाहिर सी बात है कि जब आप मोबाइल का इस्तेमाल करते है तो यह कीटाणु आपके हाथो से आपके शरीर में आसानी से प्रवेश कर सकते है। वही कुछ लोग ऐसे भी होते है जो मोबाइल का इस्तेमाल करने के बाद सीधा खाने के लिए बैठ जाते है। इसके इलावा कुछ लोग खाना खाते समय भी मोबाइल का इस्तेमाल करते ही रहते है।

मोबाइल के बैक्टीरिया से

तो ऐसे में आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि यह सब आपके लिए कितना हानिकारक है। हालांकि आप कीटाणुओं से बचने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करना तो नहीं छोड़ सकते, लेकिन खाना खाने से पहले अपने हाथ तो अच्छी तरह से धो ही सकते है। इसके साथ ही खाना खाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करे। बता दे कि मोबाइल के कीटाणुओं से सावधान रहने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप मोबाइल का इस्तेमाल करने के बाद अपने हाथ जरूर धो ले। वरना यह खतरनाक बैक्टीरिया किसी भी तरह से आपके पेट में जा सकते है। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
मोबाइल के बैक्टीरिया से रहे सावधान और इन बातों का रखे खास ध्यान  Youth Express
Article Name
मोबाइल के बैक्टीरिया से रहे सावधान और इन बातों का रखे खास ध्यान Youth Express
Description
आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जो मोबाइल का इस्तेमाल करने से परहेज करता हो। जी हां वर्तमान समय का आलम ये है कि लोग खाना तो भूल सकते है, लेकिन मोबाइल चलाना नहीं भूल सकते। हालांकि मोबाइल चलाते समय आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए, कि मोबाइल के बैक्टीरिया से आपको किसी भी तरह का नुक्सान न हो।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER