आज आईपीएल का सातवां मुकाबला दो युवा कप्तानों के बीच गुरुवार के दिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली और राजस्थान के बीच खेला जाएगा। तो ऐसे में दोनों में से कौन सा युवा कप्तान बेहतरीन लीडरशिप को निभाएगा ये देखने वाली बात होगी। आपको बता दें कि आईपीएल 2021 के राजस्थान रॉयल्स को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर जीत हासिल की थी।
चोट लगने से ये है आईपीएल से बाहर
वैसे आईपीएल 2021 के शुरुआत से ही दिल्ली के खिलाड़ियों पर संकट सा छा गया हैं। जहां पहले टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर कंधे की चोट लगने के कारण वह आईपीएल से बाहर हो गए। उसके बाद टीम पर कोरोना का अटैक हुआ। जहां अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव होने के चलते अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए है।
बॉलिंग पर मंडरा रहा खतरा
वहीं, अब तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है। जहां कगिसो रबाडा भी नॉर्खिया के साथ ही साउथ अफ्रीका से आए थे। इसलिए उन्हें भी क्वारंटीन में रखा गया है। तो ऐसे में दिल्ली के लिए बॉलिंग का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि, टीम के पास रविचंद्रन अश्विन और अमित मिश्रा जैसे दिग्गज भारतीय गेंदबाज शामिल हैं।
ये ले सकते है स्टोक्स की जगह
वहीं, राजस्थान में पहले मैच में हाथ की उंगली टूटने से बेन स्टोक्स जाहिर तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर को पोस्ट सर्जरी के बाद लाइट ट्रेनिंग की मंजूरी दे दी गई है, लेकिन उनके आईपीएल खेलने को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है कि वह खेलेंगे कि नहीं। हालांकि, डेविड मिलर और एंड्रयू टाई अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें टीम में जगह मिल सकती है। वहीं, स्टोक्स की जगह इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को मिल सकती है।



