आईपीएल के 14 वें सीजन यानि छठवे मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे। जहां यह मुकाबला आज शाम यानि बुद्धवार के दिन 7:30 बजे से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि इस साल बेंगलुरू अपना पहला मैच जीत चुकी है। वहीं, हैदराबाद अपना पहला मैच कोलकाता से हार चुकी है लेकिन पिछले साल यूएई में एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद ने बेंगलुरू को हराया था और सीरीज से बाहर किया था। हालांकि, हैदराबाद भी फाइनल्स में बाद में जगह नहीं बना पाई थी।
दोंनो टीमें खेल चुकी है इतने मैच
आपको बता दें कि बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल में कुल 18 मैच हो खेले जा चुके हैं। जिसमें हैदराबाद ने 10 मैच और बेंगलुरु ने 7 मैच में जीत दर्ज की है। क्या आपको ये पता है कि पिछले 3 मैचों में बेंगलुरू को लगातार हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ रहा है। तो ऐसे में अब देखना यह होगा कि आज के मुकाबले में कौन अपनी जीत दर्ज करेगा।
बन सकते है रिकॉर्ड
वैसे तो हम सभी जानते है कि आईपीएल में हर दिन रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं लेकिन आज चेपॉक के स्टेडियम में कप्तान विराट कोहली और डेविड वॉर्नर के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है। हालांकि, इस मैच में अगर विराट कोहली 36 रन बना लेते हैं, तो हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं, हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर मैच में अगर 17 रन बनाते ही बेंगलुरू के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
ये है बेंगलुेरू की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली (c), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (wk), वाशिंगटन सुंदर, डेनियल क्रिस्टियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
ये है हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर (c), ऋद्धिमान साहा (wk), मनीष पांडे, जॉनी बेयरस्टो, जेसन होल्डर / मोहम्मद नबी, विजय शंकर, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, शाहबाज़ नदीम / संदीप शर्मा, टी नटराजन।



