आईपीएल 2021 की आगाज तो हो गया है तो ऐसे में IPL 2021 का दूसरा मुकाबला आज यानि शनिवार के दिन चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के कंधे में लगी चोट लगने के कारण आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। तो ऐसे में ऋषभ पंत के सामने एमएस धोनी की कठिन चुनौती हो सकती है।
सुरेश रैना कर रहे है वापसी
आईपीएल 2020 में पिछले साल कुछ निजी कारणों के कारण अपना नाम सुरेश रैना ने अपना नाम वापस ले लिया था। वहीं, आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में वह एक बार फिर से वापसी कर रहे हैं और उनकी वापसी के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम और भी मजबूत नजर आ रही है। आपको बता दें कि आईपीएल 2020 के बाद चेन्नई के ओपनर शेन वॉटसन(Shane Watson) ने सन्यास ले लिया था, इसलिए आज होने वाले मैच में फाफ डु प्लेसिस के साथ ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत करने उतर सकते है।
खास बात
दिल्ली कैपिटल्स इस साल अपने नियमित कप्तान के बगैर मैदान में उतरने वाली है और पहली बार कप्तानी कर रहे पंत के लिए चेन्नई की चुनौती बहुत ही मुश्किल हो सकती है। हालांकि, यहां पर ऋषभ पंत के पास शिखर धवन और स्टीवन स्मिथ के रूप में 2 अनुभवी खिलाड़ी है। जो चेन्नई के खिलाफ दिल्ली के ट्रम्कार्ड खिलाड़ी के रूप में साबित हो सकते हैं।
ये है चेन्नई की प्लेइंग इलेवन
ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मोईन अली, सैम कर्रन, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर और शार्दुल ठाकुर।
ये है दिल्ली की प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), सैम बिलिंग्स, मार्कस स्टोइनिस, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, कगीसो रबाडा, इशांत शर्मा और उमेश यादव.



