आईपीएल में गुरुवार के दिन डबल धमाल देखने को मिलेगा। जहां पहला मैच दोपहर 3.30 बजे मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि दोनों टीमें अब तक 5-5 मैचों में से सिर्फ 2-2 में जीत दर्ज की है। वहीं, 5 बार आईपीएल की विजेता टीम मुंबई इंडियंस जो 5 बार विजेता बन चुकी है। उसे हार का डर सता रहा है। क्योंकि मुंबई की टीम को अपने पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
इनके साथ था राजस्थान का पिछला मुकाबला
वहीं, राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो यह टीम पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा कर आ रही है। ऐसे में अगर आज राजस्थान मैच जीतती हैं, तो वो प्वाइंट्स टेबल पर चौथे नंबर पर आ जाएगी। वहीं, आज के मुकाबले के बात करे तो दोनों टीमों में महामुकाबला देखने को मिलेगा कि कौन सी टीम दर्ज करके प्वाइंट्स टेबल पर आती है ऊपर।
दोनों टीम के पास है एक से बढ़कर एक खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस के पास एक तरफ ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में कप्तान रोहित शर्मा के साथ क्विंटन डिकॉक है, तो मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या और आखिर में पोलर्ड लंबे-लंबे चौके-छक्के लगा सकते हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो इनके पास भी कप्तान संजू सैमसन के अलावा जोस बटलर, शिवम दुबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया और क्रिस मॉरिस जैसे बड़े खिलाड़ी हैं।
ये है राजस्थान की प्लेइंग इलेवन
जोस बटलर, यशसवी जायसवाल, संजू सैमसन (c / wk), शिवम दूबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल / जयदेव उनादकट, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया।
ये है मुंबई की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक (wk), रोहित शर्मा (c), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जयंत यादव, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।




