आईपीएल में आज 22 मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, आज का ये मुकाबला दोनों ही टीमों के बीच बड़ा ही रोमाचंक होने वाला है। जहां एक तरफ इस मुकाबले में आमने-सामने होंगे दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से बेंगलुरू की तरफ से विराट कोहली और दूसरी तरफ दिल्ली की तरफ से पहली बार कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत। तो ऐसे में दोनों टीमें यह चाहेंगी कि वह नंबर 1 पर बनी रहे। आपको बता दें कि प्वाइंट्स टेबल पर इस समय दिल्ली की टीम में दूसरे और बेंगलुरू की टीम तीसरे नंबर पर है लेकिन चेन्नई की टीम इस समय फिलहाल नंबर 1 पर चल रही है।
दोनों टीमों में हो चुके है इतने मुकाबले
वहीं, दोनों टीमों की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच आईपीएल में 25 मैचे खेले जा चुके हैं। जिसमें से 14 मैच में बेंगलुरु ने जीत दर्ज की है, तो 10 मैच में दिल्ली को जीत दर्ज की है। वहीं, पिछले साल यूएई में हुए 2 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, दिल्ली लगातार 4 बार से जीत रही है।
ये खिलाड़ी निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका
आपको बता दें कि दोनों टीमों की ओपनिंग जोड़ी शानदार फॉर्म में चल रही है। जहां दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ और शिखर धवन और बेंगलुरू के लिए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने अब तक की टीम की जीत में अब तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तो ऐसे में आज होने वाले मैच में यह देखना होगा कि कौन सी टीम बेहतर प्रर्दशन दिखाती है।
इन खिलाड़ियों ने नाम लिया वापस
वहीं, सोमवार के दिन बेंगलुरू और दिल्ली को बड़ा झटका लगा था। जहां दोनों टीमों के 3 खिलाड़ियों ने आईपीएल से अपना नाम वापल ले लिया। जिसमें से दिल्ली की टीम के रविचंद्रन अश्विन और बेंगलुरू के केन रिचर्डसन और एडम ज़म्पा शामिल हैं।



