देश के बेहद अमीर बिजनेसमैन मुकेश अम्बानी और उनकी पत्नी के बारे में तो पूरी दुनिया बखूबी जानते है। मगर क्या आप अनिल अम्बानी की पत्नी के बारे में सब कुछ जानते है। बता दे कि अनिल अम्बानी आमतौर पर अपने बड़े भाई की तरह अधिक प्रसिद्ध और अधिक अमीर नहीं है। शायद यही वजह है कि मीडिया में उनकी चर्चा कम ही होती है। इसलिए आज हम आपको अनिल अम्बानी और उनके परिवार की मुखिया यानि उनकी धर्मपत्नी से आपको रूबरू करवाना चाहते है।
अनिल अम्बानी की पत्नी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें..
1. सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि टीना अम्बानी जिनका नाम शादी से पहले टीना मुनीम था। वह फिल्मों में भी काम करती थी। मगर शादी के बाद उनका नाम टीना अम्बानी हो गया और उसके बाद वह बॉलीवुड की दुनिया से दूर हो गई।
2. इसके इलावा टीना अम्बानी का जन्म एक गुजराती जैन परिवार में हुआ था। यहाँ तक कि वह फेमिना टीन प्रिंसेस इंडिया का ताज भी जीत चुकी है। दरअसल टीना ने अरूबा में मिस टीनएज इंटरकांटिनेंटल कांटेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस कांटेस्ट में उन्हें सेकंड रनर अप का ताज पहनाया गया था।
3. वही अगर हम फिल्मों की बात करे तो टीना ने देव आनंद की फिल्म देस परदेस ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। यानि इस फिल्म के निर्माता देव आनंद थे।
4. बता दे कि टीना अम्बानी मुंबई में स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल की चेयरपर्सन, हार्मनी फॉर सिल्वर फाउंडेशन और हार्मनी आर्ट फाउंडेशन भी है। इसके साथ ही वह धोबीभाई अम्बानी इंस्टीट्यूट ऑफ इनफार्मेशन की स्ट्रैटेजिक प्लानिंग की चीफ मेंटर और एडवाइज़र भी है। गौरतलब है कि संचार के क्षेत्र में अनिल अम्बानी और टीना रिलायंस समूह के अध्यक्ष है।
फ़िलहाल तो अनिल अम्बानी की पत्नी टीना अम्बानी एक साथ कई काम संभाल रही है, लेकिन अगर हम उनके बॉलीवुड करियर की बात करे तो इस मामले में वह फिल्म इंडस्ट्री को काफी पीछे छोड़ कर आई है।


