भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग की बल्लेबाजी तालिका में अपना जलवा कायम रखा है। पहले दो स्थानों पर दोनों भारतीय स्टार खिलाड़ी अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है। दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजों की सूची में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली ने नंबर एक और रोहित ने नंबर दो रैंकिंग को मजबूती प्रदान की। आपको बता दें कि भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती।
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में बेहतरीन 183 रन जबकि रोहित ने 171 रन बनाए। रोहित ने बेंगलुरू में तीसरे वनडे में 119 रन की पारी खेली थी। आईसीसी के बयान के अनुसार कोहली के 886 और रोहित के 868 अंक हैं। उनको क्रमश: दो और तीन रेटिंग अंक मिले।
आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप बल्लेबाजों की सूची
एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाजों की बात करे तो भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बाद तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के बाबर आजम का नाम है।
इसके बाद साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस का नाम चौथे नंबर पर है। पांचवें स्थान पर न्यू जीलैंड के रॉस टेलर है।
हाल ही में भारतीय सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले डेविड वार्नर को एक स्थान का फायदा हुए हैं । वे अब झठे नंबर पर काबिज है। वार्नर के बाद न्यू जीलैंड के कनेविल्लम्सन है।
बोलिंग में जसप्रीत बुमराह का जलवा
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट से उबरकर वापसी करने के बावजूद गेंदबाजों की सूची में 764 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। हालांकि बुमराह के अलावा शीर्ष दस में कोई अन्य भारतीय गेंदबाज नहीं है। बुमराह के बाद न्यू जीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ओर अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान का नंबर आता है। दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस शीर्ष पांच में शामिल अन्य गेंदबाज हैं। लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने सीरीज में पांच विकेट लिए जिससे वह 20 पायदान की छलांग लगाकर 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि केन रिचर्डसन 77वें से 65वें स्थान पर पहुंच गए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की इस वनडे सीरीज में बतौर ऑलराउंडर अच्छा प्रदर्शन करने वाले रवींद्र जडेजा को भी आइसीसी की वनडे रैंकिंग में बतौर ऑलराउंडर रिवॉर्ड मिला है। जडेजा टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। हालांकि, वे संयुक्त रूप से जिम्बाव्बे के ऑलराउंडर सीन विलियम्स के साथ 10वें नंबर पर हैं। दोनों खिलाड़ियों के 233-233 अंक हैं। वहीं, बेन स्टोक्स 304 अंकों के साथ नंबर वन पर बने हुए हैं।

