यूँ तो बॉलीवुड कलाकारों के बच्चे आज कल चारों तरफ छाएं हुए है। मगर अब इस लिस्ट में संजय दत्त के बेटे का नाम भी जुड़ चुका है। जी हां उसने किसी फिल्म में काम तो नहीं किया है, लेकिन कुछ ऐसा जरूर किया है, जिस वजह से हर तरफ उसकी तारीफ हो रही है। दरअसल संजय दत्त ने हाल ही में शहरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई शहरान की तारीफ कर रहा है। यहाँ तक कि संजय दत्त भी शहरान को लेकर काफी गर्व महसूस कर रहे है।
संजय दत्त के बेटे की हर तरफ हो रही है चर्चा..
बता दे कि इस तस्वीर में शहरान कराटे यूनिफार्म में फुल स्लिप्ट करते हुए नजर आ रहे है। इसके इलावा इस तस्वीर को शेयर करते हुए संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा है कि शहरान काफी समय से इसका अभ्यास कर रहे है और आखिरकार अब उससे यह हो ही गया। मेरा लिटिल कराटे किड। बहरहाल संजय दत्त की बातों से इतना तो साफ हो गया कि शहरान दत्त आज कल कराटे सीख रहे है और इसका काफी अभ्यास भी कर रहे है। गौरतलब है कि इससे पहले बॉलीवुड के कई एक्टर जैसे कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी कराटे सीख चुके है।
https://www.instagram.com/p/B7bLVDpHgVW/
वही अगर हम संजय दत्त के बेटे शहरान की बात करे तो उनकी तस्वीर पर मान्यता दत्त ने भी कमेंट करते हुए लिखा है कि माय बॉय। फ़िलहाल शहरान की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। अब जाहिर सी बात है कि जब बच्चा इतनी कम उम्र में कुछ अच्छा काम सीख जाएँ तो माता पिता को उस पर गर्व होना लाजिमी है। यही वजह है कि जब बॉलीवुड कलाकारों के बच्चे कुछ अच्छा काम करते है, तब उनके माता पिता सोशल मीडिया पर तारीफ बटोरने के लिए कुछ न कुछ पोस्ट जरूर करते है। वैसे आप शहरान की कराटे यूनिफार्म में पोस्ट की गई तस्वीर यहाँ देख सकते है।


