वैसे तो सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म पकौड़ों के साथ गर्म गर्म चाय पीना हर किसी को बेहद पसंद होता है। मगर इस दौरान अगर हम अलग अलग स्वाद और फ्लेवर के पकौड़े बनाएं तो इससे खाने वाले और बनाने वाले दोनों को मजा आता है। बहरहाल क्या आपने कभी चना पालक के स्वादिष्ट पकौड़े खाएं है। अगर नहीं खाएं तो आज ही इस मजेदार डिश की आसान सी रेसिपी पढ़िए और घर पर इसे बनाइये। इसके लिए आपको इन सब चीजों की जरूरत पड़ेगी।
चना पालक के स्वादिष्ट पकौड़े ऐसे बनाएं..
सामग्री.. पालक.. एक कटोरी अच्छी तरह धोकर बारीक़ कटा हुआ
चना.. एक कप करीब चार घंटे तक भिगोया हुआ
बेसन.. एक कप, चावल का आटा.. तीन चम्मच
हरी मिर्च.. दो, लहसुन की कलियाँ.. पांच, हरा धनिया.. आधा कप बारीक कटा हुआ
हल्दी और नमक.. स्वादानुसार, राई का तेल.. तलने के लिए
विधि.. 1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी के जार में भीगा हुआ चना, लहसुन, हरी मिर्च डाल कर हल्का सा पीस ले। इसके बाद इसे एक बाउल में डाल ले।
2. अब उसी बाउल में पालक, हरा धनिया, नमक, हल्दी, बेसन और चावल का आटा डाल कर इसे हाथों से अच्छी तरह से मिलाएं। यानि मिक्स करे। इसके बाद एक कढ़ाई ले और उसमें राई का तेल डाल कर गर्म होने के लिए रख दे।
3. फिर जब तेल गर्म हो जाएँ तो मिक्स की गई सामग्री को तेल में तल ले और गर्मागर्म पकौड़े फ्राई करके निकाल ले। आप चाहे तो इसे सॉस या पुदीने की चटनी के साथ भी खा सकते है और सर्व कर सकते है।
बता दे कि इस रेसिपी को बनाना इतना आसान है कि आप महज दस मिनट में इसे तैयार कर सकते है। तो देर किस बात की, आज ही चना पालक के स्वादिष्ट पकौड़े घर पर बनाएं और घर वालों का दिल खुश कर दे। दोस्तों आपको यह रेसिपी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।


