बता दे कि टीवी के प्रसिद्ध और हैंडसम एक्टर कुशल पंजाबी की मौत एक रहस्य बन चुकी है। शायद इसलिए क्यूकि किसी को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि इतना खुश रहने वाला व्यक्ति इस तरह का कदम भी उठा सकता है। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहते है कि आखिर कुशल ने सुसाइड क्यों किया और इसके पीछे की असली वजह क्या थी। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि जब कुशल ने सुसाइड किया, तब उनकी बीवी और बेटा दोनों ही भारत देश में मौजूद नहीं थे। यानि ऐसा हो सकता है कि कुशल की मौत की वजह उनकी पर्सनल लाइफ हो। चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते है।
कुशल ने सुसाइड क्यों किया..
दरअसल बात ये है कि कुशल पंजाबी काफी समय से अपनी पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ को लेकर काफी स्ट्रेस में थे। हालांकि वह नहीं चाहते थे कि उनकी मौत के बाद लोग और पुलिस किसी पर आरोप लगाएं। इसलिए उन्होंने मरने से पहले एक नोट लिख कर छोड़ दिया। जिसमें उन्होंने यह साफ साफ लिखा है कि उनकी मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि वो खुद है। वही अगर खबरों की माने तो कुशल पंजाबी को टीवी इंडस्ट्री में कुछ खास काम नहीं मिल रहा था। जी हां उन्होंने फिल्मों में काम तो किया लेकिन फिल्मों में उनका किरदार कुछ खास बड़ा नहीं होता था। इसके इलावा टीवी शो में भी अब वह न के बराबर ही दिखने लगे थे। ऐसे में उनकी प्रोफेशनल लाइफ का असर उनकी पर्सनल लाइफ पर भी पड़ने लगा था।
गौरतलब है कि कुशल ने चार साल पहले एक यूरोपियन लड़की से शादी की थी। जिसका नाम एडरे डलहेन है। इन दोनों का एक बेटा भी है। जिसका नाम कियान है। बहरहाल कुशल के करीबी दोस्तों का कहना है कि काफी समय से उनकी पत्नी उनके साथ नहीं रह रही थी। जी हां वह भारत देश छोड़ कर शिंघाई चली गई और अपने बेटे को भी अपने साथ ले गई। ऐसे में जब कुशल अपने बेटे से मिलने के लिए पहुंचे तब उनकी पत्नी ने कुशल को उनके बेटे से नहीं मिलने दिया। शायद यही वजह है कुशल ने अपनी संपत्ति का जरा सा भी हिस्सा अपनी बीवी को नहीं दिया।
यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो उनकी पत्नी उनसे तलाक लेना चाहती थी। यही वजह है कि कुशल की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की परेशानियों ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया और उन्होंने अपना जीवन खत्म कर दिया। हालांकि कुशल ने सुसाइड क्यों किया इसकी पूरी जानकारी केवल तभी सामने आएगी, जब उनकी पत्नी और बेटा सामने आएंगे। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।


