आज के समय में भले ही कोई आम आदमी हो या कोई सेलिब्रिटी, लेकिन जब तक हम अपनी ख़ुशी और दुःख को सोशल मीडिया के द्वारा लोगों के साथ शेयर नहीं करते, तब तक हमारा दिन पूरा नहीं था। बता दे कि सलमान खान ने भी कुछ ऐसा ही किया है। जी हां अपनी नयी नवेली भांजी का नाम सोशल मीडिया पर सलमान खान ने शेयर किया और इसके साथ ही अपनी ख़ुशी भी जाहिर की है। हालांकि उनकी भांजी का जन्म अभी कल ही हुआ है, लेकिन सलमान खान ने उसका नाम पहले ही सोच रखा था। बहरहाल सलमान खान ने अपने जन्म दिन के साथ साथ मीडिया से आयत के बारे में भी बात की। गौरतलब है कि आयत उस बेबी का नाम है जिसे अर्पिता ने हाल ही में जन्म दिया है।
सलमान खान ने शेयर किया भांजी का नाम..
इस बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि उन्होंने जब अपने जन्म दिन के मौके पर उस बच्ची की खूबसूरत सी तस्वीर देखी तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके साथ ही सलमान खान ने कहा कि उनके लिए तो सताईस दिसंबर के मायने ही बदल गए। यहाँ तक कि सलमान खान ने अर्पिता और आयुष दोनों को ही ट्विटर पर ट्वीट करके धन्यवाद् कहा है। वही इस बच्ची के नाम को लेकर सलमान खान ने बताया कि उन्होंने दो नाम सोचे थे। एक नाम सिफारा था तो दूसरा नाम आयत।
https://www.instagram.com/p/By-xzFCF6UB/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B5u5IHhFNhZ/
https://www.instagram.com/p/B6k6MihF3Vl/
Welcome to this beautiful world Ayat. Thank u Arpita n Ayush for the best birthday gift for the whole family. May everyone who reads this bless her n may she grow up n make everyone proud. Thank u for all the love n respect. You all have been very kind, thank u thank u thank u!
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) December 27, 2019
Ayat k aane ki double khushi me, aapke liye Being Human Clothing sale 2 more days k liye! #2712 @bebeinghuman
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) December 27, 2019
ऐसे में अर्पिता और आयुष को आयत नाम ज्यादा पसंद आया। बता दे कि यह दोनों नाम खान परिवार द्वारा ही चुने गए थे। इसके बाद सलमान ने बताया कि उनके घर में वैसे भी सब के नाम a और s से ही शुरू होते है। यहाँ तक कि उनकी बहनों के पति के नाम भी a से ही शुरू होते है। गौरतलब है कि इस ख़ुशी के मौके पर सलमान खान ने ह्यूमन बींग की सेल को भी दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। फ़िलहाल तो अपनी भांजी का नाम सोशल मीडिया पर जब से सलमान खान ने शेयर किया है, तब से उन्हें काफी बधाईयां मिल रही है।


