ये तो सब जानते है कि टीवी एक्टर कुशल पंजाबी की बीते दिन मौत हो चुकी है। मगर उनकी मौत की असली वजह क्या है, ये कोई नहीं जानता। अगर खबरों की माने तो उन्होंने पंखे से लटक कर सुसाइड किया था। यहाँ तक कि उनके घर पर सुसाइड नोट भी मिला था। बहरहाल उनकी मौत की वजह भले ही कुछ भी हो, लेकिन कुशल पंजाबी के निधन पर कई टीवी कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है। जिसमें सबसे पहले उनके खास दोस्त करणवीर बोहरा का नाम शामिल है। गौरतलब है कि कुशल पंजाबी की उम्र अभी महज सैंतीस साल की थी। उन्होंने फ्रांस की रहने वाली एक लड़की से शादी की थी और उनका तीन साल का एक बेटा भी है।
कुशल पंजाबी के निधन पर टीवी कलाकारों ने जताया शोक..
हालांकि जब यह हादसा हुआ, तब उनकी पत्नी भारत में मौजूद नहीं थी। इसके इलावा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि कुशल का शव उनके पाली हिल वाले घर में लटका हुआ मिला था। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि अपनी मौत से दो दिन पहले ही कुशल ने अपने बेटे के साथ एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह काफी खुश नजर आ रहे थे। यहाँ तक कि कुशल अपनी फिटनेस का भी हमेशा ध्यान रखते थे। ऐसे में अचानक उनकी मौत की खबर आना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।
https://www.instagram.com/p/B6jSjkHAUBt/?utm_source=ig_web_copy_link
I just cannot come to the terms that Kushal is no more. Always ready to face challenges of all kinds and such an adorable father. He was a friend but more like a younger brother to me. RIP #KushalPunjabi pic.twitter.com/GZxdgp5t3A
— Baba Sehgal (@OnlyBabaSehgal) December 27, 2019
https://www.instagram.com/p/B6j_KjEnj9m/
https://www.instagram.com/p/B6cT-_mpkca/
https://www.instagram.com/p/B6kD4jRAsyb/
बता दे कि कुशल को आखिरी बार इश्क में मरजावां शो में देखा गया था। यही वजह है कि इस शो के लीड एक्टर अर्जुन बिजलानी उनकी मौत की खबर से काफी हैरान है। फ़िलहाल तो कुशल पंजाबी के निधन पर श्वेता तिवारी से लेकर करण पटेल तक हर किसी ने दुःख जाहिर किया है। मगर जब उनकी मौत की असली वजह सामने आएगी, तब टीवी इंडस्ट्री के इन कलाकारों की क्या प्रतिक्रिया होगी, ये देखना अभी बाकी है। फ़िलहाल हम तो यही दुआ करते है कि भगवान् उनकी आत्मा को शांति दे।


