आज आईपीेल में मुंबई इंडियन और पंजाब किंग्स पुणे के एमसीए स्टेडियम में शाम करीब 7.30 आमने-सामने होंगे। वहीं, इस बार के सीजन में मुंबई का अब तक का खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। तो वहीं, पंजाब अब तक चार मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें से दो मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। जहां आज दोनों टीमें अपना-अपना जोर लगाएँगी।
अंकतालिका पर मुंबई है दसवें नंबर पर
वहीं, पंजाब की टीम इस समय अंकतालिका पर सातवें स्थान पर बनी हुई है। जहां मुंबई की बात करें तो यह टीन दसवें स्थाव पर है। हालांकि, पहले के मैच में आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीम के बीच टक्कर का मुक़ाबला रहा है। दोनों टीम के बीच आज भी टक्कर का मुक़ाबला देखने को मिल सकता है। जहां दोनों टीमों की गेंदबाज़ी और बल्लेबाजी को देख कर लग रहा है।
दोनों टीम खेल चुकी है 27 मुकाबले
आपकोो बता दें कि मुंबई और पंजाब के बीच 27 मैचों खेलें जा चुके है। जिसमें से 14 मैच में मुंबई को जीत हासिल हुई है तो 13 मैच में पंजाब को जीत मिली है। अगर बात करी जाए दोनों टीम की तो पलड़ा दोनो का भारी है। तो इन आंकड़ों को देखने पर भी दोनों टीम के बीच मुकाबला टक्कर का देखने को मिल सकता है।
बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों रही कमजोर
दरअसल, इस बार मुंबई की टीम का अच्छा प्रदर्शन नहीं दिख रहा है। जहां इस सीजन ईशान किशन और सूर्य कुमार का बल्ला बोलता दिखाई दे रहा है। वहीं, टीम के कप्तान खामोश नजर आ रहे है। हालांकि, इस सीजन टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी कमजोर दिखाई पड़ रही है। तो आज के मुकाबले को जीतने के लिए टीम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
खास बात
अबकी बार के आईपीएल में कोरोना से हालात सही होने के चलते दर्शक भी मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंच रहे है। जहां इस बार के सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे।