पंजाब पर भारी पड़े रोहित के धुरंधर, 6 विकेट से मुंबई ने दर्ज की जीत

पंजाब पर भारी पड़े रोहित के धुरंधर, 6 विकेट से मुंबई ने दर्ज की जीत

मंगलवार के दिन आईपीएल में पंजाब और मुंबई के बीच शानदार मुकाबला खेला गया। जिसमें से पंजाब किंग्स पर छह विकेट की जीत दर्ज करने के साथ प्लेऑफ की ओर कदम मुंबई इंडियंस ने बढ़ा लिए है। तो ऐसे में मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन की जगह टीम में शामिल किये गये सौरभ तिवारी की बल्लेबाजी की सराहना की।

सौरभ ने निभाया अहम रोल

आपको बता दें कि मुंबई टीम के खिलाड़ी सौरभ तिवारी ने 16 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद 37 गेंदो में नाबाद 45 रन बनाकर शानदार पारी खेलकर टीम के लिए जीत दर्ज कराने में अहम रोल निभाया। जहां उनकी पारी खेलने से मुंबई को जीत के लिए मिले 136 रन के लक्ष्य को छह गेंद बचे रहते सौरभ ने रन बना डाले।

हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने बताया कि, ” ईशान को टीम से बाहर रखना एक मुश्किल फैसला था लेकिन हमें ऐसा लगा रहा था कि टीम को कुछ बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह एक शानदार युवा खिलाड़ी हैं और उनके लिए दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं। क्या आपको ये पता है कि सौरभ तिवारी ने चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ अर्धशतक बनाया था और आज भी उन्होंने बीच के ओवरों में अपनी समझदारी दिखाकर बल्लेबाजी करी।” जहां मुंबई में 40 रन बनाने वाले हार्दिक पंड्या के लौटने से भी रोहित खुश है।

पोलार्ड ने पूरे किए 300 विकेट

रोहित ने कहा कि, ” हार्दिक ने पिच पर अच्छा समय देकर भविष्य के लिए अच्छा संकेत दिया है।” वहीं, गेंद और बल्ले से अहम योगदान देकर मैन ऑफ द मैच बने कीरोन पोलार्ड बने। जहां पोलार्ड ने कहा कि वह हर परिस्थिति के लिए हमेशा तैयार रहते है। आपको बता दें कि पोलार्ड ने इस मैच में आठ रन पर दो विकेट लेने के साथ ही टी 20 क्रिकेट में करीब 300 विकेट भी पूरे कर लिए है।

केएल राहुल ने कही ये बात

वहीं, पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि उनके बल्लेबाजों ने कुछ कम रन बनाकर निराश किया। राहुल ने कहा कि, ” गेंदबाजों ने अच्छा संघर्ष किया लेकिन हम स्कोर बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं बना पाए। कहा कि हम यहां अब तक जिन पिचों पर खेले हैं, यह उसमें से सर्वश्रेष्ठ था। हमें करीब 170 रन बनाना था।” राहुल ने कहा कि हमारे लिए अगले तीन मैच बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER