आज हम बात करने जा रहे है शरीर के महत्वपूर्ण अंग हाथ के बारें में। क्या आपने यह कभी सोचा है कि आप जब भी कहीं जाते है तो शरीर सुंदर होने के साथ हाथ को भी कैसे सुंदर रखें यह आज हम बात करने जा रहे है। तो वहीं, मनुष्य की लाइफ में सुंदरता हर जगह देखी जाती है चाहे वह ऑफिस हो या शादी। सभी के लिए सुंदरता आवश्यक होती है। जहां हाथों की भी सुंदरता होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। आइये जानते है कैसे आप अपने हाथों को कोंमल बना सकते है।
ये उपाय से करें मालिश
अगर हम बात करें चेहरे की तो ठीक इसी तरह हाथों की देखभाल करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। तो वहीं, अन्य अंगों की तुलना में हाथ सबसे अधिक रूखे होते है। इसके बाबजूद हम अपने हाथों की सही से देखभाल नहीं कर पाते। हाथों को कोमल रखने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 5 चम्मच चीनी, 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल और 2 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल को अच्छी तरह से मिला लिजिए। फिर इसके बाद साफ हाथ पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। कुछ देर रुककर दूसरे हाथ से इन्हें अच्छी तरह से मालिश करें।
स्किन का कलर आएगा खुलकर
हालांकि, लगातार मालिश करते रहे। आप थोड़ी देर बाद देखेंगे कि आपकी डेड स्किन बाहर आने लगेगी। साथ ही आपके हाथ शाइन करते और ब्राइट भी लग रहे हैं। इन्हें 15 मिनट बाद धोकर कपडें से पोझ लें। आपके हाथ खूबसूरत नजर आएंगे। तथा स्किन का कलर सुंदर दिखने लगेगा।
अच्छी तरह करें मसाज
दूसरा उपाय एक कटोरी में 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच ओटमील को अच्छी तरह से मिला लें। इसमें एक चम्मच कच्चा दूध मिला लें। इसे 5 मिनट ऐसे ही छोड़ दें। अब इसे अच्छी तरह से अपने हाथों की त्वचा पर फैलाएं और मसाज करें लें। थोड़ी देर बार स्किन सुंदर नजर आने लगेगी।