हैदराबाद के खाते में आई जीत, निकोलस पूरन ने शानदार पारी खेलकर गुजरात टाइटंस को किया परास्त

हैदराबाद के खाते में आई जीत, निकोलस पूरन ने शानदार पारी खेलकर गुजरात टाइटंस को किया परास्त
सोमवार के दिन मुंबई में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीेएल का 21 वां कड़ा मुकाबला खेला गया। जहां मैच के दौरान हैदराबाद का अच्छा प्रदर्शन रहा। जहां गुजरात एक ऐसी टीम थी तो इस सीजन एक भी मैच हारी नहीं थी। वहीं, हैदराबाद ने सोमवार के दिन गुजरात को हरा दिया। जहां हैदराबाद को दूसरी जीत हाथ लगी है।

गुजरात ने दिया इतने रनों का लक्ष्य

वहीं, मैच के दौरान पहली पारी में उतरी गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हार्दिक पांड्या के अर्धशतक के दम पर हैदराबाद के सामने 163 रनों का लक्ष्य दिया। जहां दूसरी पारी में खेलने उतरे सनराइजर्स ने 5 गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर डाला। हालांकि, लगातार दूसरी जीत के बाद हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया।

विलियमसन ने कही ये बात

जहां विलियमसन ने कहा कि खिलाड़ियों को अच्छी तरह से पता है कि उनकी क्या भूमिका है और उम्मीद है कि वे अपने इस रोल को आगे भी निभाएंगे। जहां मैच के बाद विलियमसन को उनकी शानदार पारी खेलने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। विलियमसन ने कहा कि’यह क्रिकेट का बहुत ही अच्छा गेम था। गुजरात टाइटंस के पास एक मजबूत गेंदबाज़ी आक्रमण था और हमें अच्छी साझेदारी की दरकार थी।

खास बात

उन्होंने कहा कि टीम के खिलाड़ियों को अपनी भूमिका के बारे में पता था और सभी खिलाड़ियों ने बखूबी रोल अदा किया। मुझे उम्मीद है कि वह आगे भी इसे निभाएंगे। वहीं, अभी भी कई सारी चुनौती है। राहुल को हैमस्ट्रिंग है और उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। विलियमसन ने कहा कि वाशिंगटन सुंदर के भी जल्द ठीक होने की उम्मीद है। अपने प्रदर्शन में सुधार करना आज शानदार था।’

राहुल त्रिपाठी ने बनाएं 17 रन

वहीं, हैदराबाद के राहुल त्रिपाठी ने 11 गेंदों पर नाबाद 17 रन बनाकर चोटिल हुए और वापस पवेलियन को लौट गए। छक्का लगाने के बाद उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया। इसके बाद ऐसा लगने लगा था कि हैदराबाद मुकाबला जीतेगी या नहीं। कुछ ही ओवर बाद हैदराबाद के केन विलियमसन 57 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। फिर इसके बाद निकोलस पूरन ने 18 गेंदों पर 34 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत के शीर्ष पर ले गए।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER