इसमें कोई शक नहीं कि लड़कियां खुद को खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाने के लिए तरह तरह के फैशनेबल कपड़े पहनती है। वही अगर हम आज के ट्रेंड की बात करे तो आज के समय में ज्यादातर लड़कियां लैगिंग्स पहनना ही पसंद करती है। हालांकि लैगिंग्स पहनते समय लड़कियां अक्सर कुछ ऐसी गलतियां कर जाती है, जिनके बारे में उन्हें खुद भी पता नहीं चलता। इसलिए आज हम आपको इस बारे में कुछ खास जानकारी देना चाहते है। गौरतलब है कि लैगिंग्स को पहनते समय इस बात का ध्यान रखे कि यह आपको सूटेबल टॉप के साथ ही पहननी चाहिए। जैसे कि क्रॉप टॉप के साथ इसे न पहने।
लैगिंग्स पहनते समय लड़कियां जरूर रखे इन बातों का ध्यान..
दरअसल लैगिंग्स काफी सॉफ्ट मेटेरियल से बनी होती है। जिसके कारण यह क्रॉप टॉप के साथ अच्छी नहीं लगती। इसके इलावा सॉफ्ट मेटेरियल से बनी होने के कारण यह आपकी बॉडी के साथ चिपक जाती है। ऐसे में लैगिंग्स को क्रॉप टॉप के साथ पहनने से आपके कवर्स जरूरत से ज्यादा विज़िबल हो सकते है। जो शायद आपको अच्छा न लगे। इसके साथ ही लैगिंग्स खरीदते समय इस बात का ध्यान रखे कि आपको ऐसी लैगिंग्स खरीदनी चाहिए, जिसकी लेंथ आपके पैरो के अनुसार एकदम सटीक हो। ताकि इसे पहनने में आप असहज महसूस न करे। गौरतलब है कि आज कल बहुत सी लड़कियों को एनीमल प्रिंट या जियोमेट्रिकल प्रिंट वाली लैगिंग्स ज्यादा पसंद आती है।
ऐसे में हम आपको बताना चाहते है कि अगर आपने कभी भी लैगिंग्स ट्राय नहीं की है। तो आपको सिंपल वाइट या ब्लैक लैगिंग्स से ही शुरुआत करनी चाहिए। इससे आपको ज्यादा सहज महसूस होगा। यहाँ तक कि इस तरह की लैगिंग्स को आप कुर्ती से लेकर लूज टॉप तक हर चीज के साथ पहन सकती है। बहरहाल लैगिंग्स पहनते समय लड़कियां अगर इन छोटी छोटी बातों का ध्यान रखेंगी, तो वह सच में काफी खूबसूरत लगेंगी। अब यूँ तो हर किसी की अपनी अपनी पसंद होती है, लेकिन हमें लगता है कि सलाह देने में कोई बुराई नहीं है।
तो दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।



