छोटे पर्दे से लेकर बड़े-बड़े तक की कहानी यूं तो हमने बहुत सारी सुनी होगी। निया शर्मा छोटे पर्दे की सबसे हॉट गर्ल मानी जाती हैं। निया को बहुत सारे शोज़ में देखा जा चुका है। निया शर्मा ने बप्पा को घर लाकर अपनी खुशी जताते हुए सड़क पर ही बैंड बाजे के साथ डांस करना शुरू कर दिया। कहा-” क्योंकि हम दिल्ली से हैं और हमें सिर्फ मौका चाहिए “।
यूं तो निया सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। लेकिन एक बार फिर से निया शर्मा सुर्खियों को बटोर रही हैं। निया शर्मा जो कि छोटे पर्दे की सबसे हॉट गर्ल के रूप में मानी जाती हैं। निया पहले भी शोज़ कर चुकी हैं। जैसे कभी ‘जमाई राजा’ तो कभी ‘एक हज़ारों में मेरी बहना है’।
हालांकि इस बार कुछ ज्यादा ही खुश नजर आ रही हैं। निया शर्मा सड़क पर डांस करती हुई नज़र आ रही हैं। बैंड बाजे के साथ अपने दोस्तों के साथ नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। लोग देखते ही रह गए कि बप्पा को घर लाने के लिए निया बहुत ही खुश हैं और यही चाहती हैं कि बप्पा का आशीर्वाद हम पर हमेशा ही बना रहे।
https://www.instagram.com/p/B14jjaCle14/?utm_source=ig_web_copy_link
निया ने कहा-“क्योंकि हम दिल्ली से हैं और हमें मौका चाहिए”। निया ढोल की ताल से ताल मिलाते हुए अपने पैरों को रोक ही नहीं पा रही थीं। सिर्फ डांस करते ही जा रही थीं। उन्हें देख कर लग रहा है कि उन्हें भांगड़ा काफी पसंद आ रहा है।
रेमो डिसूजा की पत्नी का यह लाजवाब स्लिम लुक आपने देखा क्या
निया अपने नए-नए फोटोशूट और किसी ना किसी खबर से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी कहीं घूमने की खबर से तो कभी कपड़ों को लेकर ही कहीं ना कहीं नज़र आती रहती हैं।
अगर बात करें और भी लोगों की तो बॉलीवुड में बहुत सारे सितारे हैं जो कि बप्पा को लेकर अपनी खुशी जा़हिर करते नहीं थकते। बात करें विवेक ओबेरॉय या सलमान खान की या हों सोनाली बेंद्रे, आयुष्मान खुराना या और भी कोई बप्पा को घर लाकर सभी अपनी- अपनी खुशी़ जा़हिर कर रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी ने भी इसी कड़ी में अपना नाम शामिल करा लिया है। सभी अपने घर में बप्पा को विराजमान कर अपनी अपनी खुशी मनाते नज़र आ रहे हैं।



