WhatsApp कालिंग से जुड़ी इस बड़ी समस्या से मिला निजाद, जारी हुआ नया अपडेट

Whatsapp voice calling waiting

WhatsApp में लगातार नए फीचर्स देखने को मिलते रहते हैं। इस साल एप्प में कई नए फीचर को कंपनी ने जोड़ा है, जो की यूजर के सहूलियत  के लिए तत्पर है. यूजर इन एडवांस  फीचर्स की डिमांड भी लम्बे समय से कर रहे थे. इसमें आपको डार्क मोड, फिंगरप्रिंट अनलॉक, ग्रुप वीडियो कॉल, ग्रुप एडमिन, और प्राइवेसी से जुड़े कई फीचर्स शामिल हैं। लेकिन अब फेसबुक समावित कंपनी व्हाट्सप्प में Whatsapp calling को लेकर नया फीचर Whatsapp voice calling waiting फीचर  जुड़ने वाला है. इस फीचर को वर्जन 2.19.352 में स्पॉट किया गया है। वाकई में यह शानदार फीचर है. तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बता दे-

 Whatsapp voice calling waiting

Whatsapp voice calling waiting फीचर को ऐसे करे इस्तेमाल

Android Central की रिपोर्ट के मुताबिक, अब यूजर्स को WhatsApp वॉयस कॉल में भी कॉल वेटिंग फीचर मिलेगा। इसका फायदा ये होगा कि यूजर्स अगर WhatsApp वॉयस कॉल पर बात कर रहे होंगे तो वो नॉर्मल वॉयस कॉल भी पिक कर सकेंगे। उनके पास कॉल वेटिंग में शो होगा और वो चाहे तो नॉर्मल वॉयस कॉल या फिर WhatsApp वॉयस कॉल में से किसी एक कॉल को चुन सकेंगे। इस नए वर्जन से पहले वाले वर्जन में अगर आप किसी WhatsApp कॉल या फिर नॉर्मल कॉल पर होते हैं तो आपको कॉल वेटिंग का नोटिफिकेशन नहीं आता है।  जो आपको कॉल कर रहे होंगे केवल उनके पास ही कॉल वेटिंग शो होता है।

 

बता दे इस व्हाट्सप्प का यह नया Whatsapp voice calling waiting फीचर  WhatsApp वॉयस कॉल या फिर नॉर्मल वॉयस कॉल के दौरान काम करेगा। जब आप किसी वॉटसऐप कॉल पर बात कर रहे होंगे और आपके पास कोई नॉर्मल वॉयस कॉल आता है तो आपको ऐप में एक ड्रॉप-डाउन मैन्यू शो होगा। इस मैन्यू में आपके पास ऑप्शन होगा कि आप नॉर्मल कॉल को एक्सेप्ट करना चाह रहे हैं या फिर रिजेक्ट करना चाह रहे हैं। आप अगर नॉर्मल कॉल को पिक करेंगे तो आपकी WhatsApp कॉल डिस्कनेक्ट हो जाएगी। वहीं, आप अगर वेटिंग में आ रही कॉल को रिजेक्ट करेंगे तो आप WhatsApp कॉल के साथ कन्टिन्यू कर सकेंगे।

Whatsapp voice calling waiting फीचर एक बड़ा ही बेहतरीन फीचर है. बड़े लम्बे समय से कॉल वेटिंग वाली समस्या यूजर को परेशन कि थी और व्हाट्सप्प ने इसका हल निकल दीया।

https://www.youtube.com/watch?v=wrlZrYe2hBg

 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर Youth Express पर. 

 

Summary
Whatsapp voice calling waiting समस्या से मिला निजाद-Youth Express
Article Name
Whatsapp voice calling waiting समस्या से मिला निजाद-Youth Express
Description
व्हाट्सप्प में Whatsapp calling को लेकर नया फीचर Whatsapp voice calling waiting फीचर  जुड़ने वाला है. इस फीचर को वर्जन 2.19.352 में स्पॉट किया गया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER