वाहट्सएप्प का नया अपडेट iphone के लिए जारी

iphone whatsapp

इंस्टेंटस मेसेजिंग एप्प WhatsApp  ने iphone के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है. यह अपडेट 2.19.110 है। इसमें कई बदलाव किए गए हैं। iPhone यूजर्स के लिए यह अपडेट स्टेबल वर्जन में दिया गया है। अगर आप इसका बीटा वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इसका स्टेबल वर्जन डाउनलोड करना होगा। इस अपडेट के अलावा कंपनी ने iCloud बैकअप ट्रबलशूटिंग में यूजर्स की मदद के लिए नया सपोर्ट पेज भी जारी किया है।

 iphone  whatsapp

जानें क्या होगा WhatsApp में नया:

 

iPhone प्लेटफॉर्म पर WhatsApp का नया अपडेट कई बदलाव लेकर आएगा। इसमें म्यूटेड चैट्स के लिए डिस्प्ले नोटिफिकेशन बैज दिखाई नहीं देगा। नया अपडेट इन्हें हाइड कर देगा। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आपने कोई चैट म्यूट कर दी है तो आपको इसका कोई भी नोटिफिकेशन नहीं आएगा। इसके साथ ही किसी भी मीडिया को एडिट करते समय जर्स नए स्टीकर्स, इमोजी को सही तरीके से प्लेस कर पाएं इसकी भी गाइडलाइन दी गई है।

WABetaInfo कि रिपोर्ट के अनुसार, इस अपडेट में ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग को भी जोड़ा गया है। इसे इस वर्ष भारत में रोलआउट किया गया था। इससे पहले तक यूजर्स को ग्रुप सेटिंग्स में Nobody का विकल्प दिया जाता था। लेकिन अब से उन्हें My Contacts Except का विकल्प दिया जा रहा है। इस विकल्प के तहत यूजर्स उन कॉन्टैक्ट को चुन सकते हैं जो आपको किसी ग्रुप में न जोड़ पाएं।

Bye Bye Hackers- Pubg Mobile New Anticheat system to wipe out hackers

जानें  iPhone व्हाट्सप्प  के  फीचर की डिटेल्स:

यह फीचर Blacklist Contact है। इस फीचर के तहत यूजर्स उन कॉन्टैक्टस को ब्लैकलिस्ट कर पाएंगे जो उन्हें अनवॉन्टेड ग्रुप में जोड़ते हैं। यह नया फीचर iPhone में WhatsApp वर्जन 2.19.110.20 (सभी यूजर्स के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं है) और एंड्रॉइड में 2.19.298 वर्जन में रोलआउट किया गया है। अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको अपने फोन में WhatsApp अपडेट करना होगा।

 

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
WhatsApp का नया अपडेट iphone  के लिए जारी-Youth Express
Article Name
WhatsApp का नया अपडेट iphone के लिए जारी-Youth Express
Description
WhatsApp  ने iphone के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है. यह अपडेट 2.19.110 है। iPhone यूजर्स के लिए यह अपडेट स्टेबल वर्जन में दिया गया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER