यूँ तो अगर हमें घर का खाना पसंद न आएं तो हम कही बाहर होटल में खाना खाने के लिए चले जाते है। मगर यदि हम होटल जैसा खाना घर पर ही बनाना सीख जाएँ तो हमें कही बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बहरहाल आज हम आपको होटल जैसी दाल मखनी बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है। बता दे कि इसे घर पर बनाना सच में काफी आसान है। इसके इलावा आज जो विधि हम आपको बताने जा रहे है, उससे आपकी दाल मखनी काफी स्वादिष्ट भी बनेगी। तो चलिए अब आपको इस रेसिपी के बारे में विस्तार से बताते है।
होटल जैसी दाल मखनी घर पर बनाएं..
सामग्री.. काली उड़द की दाल.. एक कप
राजमा.. आधा कप
नमक.. स्वादानुसार
घी.. दो चम्मच
प्याज.. दो कटे हुए
अदरक और लहसुन का पेस्ट.. दो चम्मच
टमाटर का पेस्ट.. आधा कप
लाल मिर्च पाउडर.. आधा चम्मच
हरा धनिया.. कटा हुआ
धनिया पाउडर.. दो चम्मच
जीरा पाउडर और गर्म मसाला पाउडर.. एक चम्मच,
बटर.. दो चम्मच
फ्रेश क्रीम.. दो चम्मच
विधि.. 1. बता दे कि दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले काली उड़द की दाल और राजमा दोनों को अच्छी तरह से धो ले। इसके बाद कुकर में पानी डाल कर दाल और राजमा उसमे डाल दे। इसके साथ ही उसमे थोड़ा सा नमक डाल कर कुकर का ढक्कन बंद करके रख दे। जी हां इसे दो से तीन सिटी आने तक पकने दीजिये।
2. इसके बाद दाल का तड़का बनाने के लिए एक पैन में ऑयल गर्म कर ले। फिर जब यह गर्म हो जाएँ तो इसमें कटे हुए प्याज डाल कर सुनहरा होने तक भून ले। फिर जब प्याज भून जाएँ तो इसमें अदरक लहसुन और टमाटर का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च, हरा कटा हुआ धनिया आदि सब डाल कर अच्छी तरह से मिला ले।
3. गौरतलब है कि जब तक मसाला भूनता है, तब तक यह देख ले कि दाल पक गई है या नहीं। जब दाल पक जाएँ तो इसे तड़का लगे हुए पैन में डाल दे और मसालों के साथ अच्छी तरह से मिला ले। हालांकि अगर आपको गाढ़ी दाल खाना पसंद है तो आप ऐसे ही इसे खा सकते है। यदि आपको पतली दाल पसंद है तो इसमें दो कप गर्म पानी डाल कर अच्छी तरह से कड़छी को चलाएं। जी हां फिर इसे दस मिनट तक पकने दे।
4. इसके बाद इसमें सूखा धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गर्म मसाला पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर ले। इसके बाद दूसरा पैन लेकर उसमे बटर डाले। बता दे कि बटर पिघलने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर डाल कर हल्का सा भून ले और फिर इसे पकी हुई दाल में मिला दे।
5. फिर आखिर में इसमें फ्रेश क्रीम डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर ले। आप चाहे तो ऊपर से भी फ्रेश क्रीम डाल सकते है। बस अब ऊपर से हरा धनिया डाल कर होटल जैसी दाल मखनी सब को सर्व करे। दोस्तों आपको यह रेसिपी कैसी लगी और आप किस रेसिपी के बारे में जानना चाहते है, ये हमें जरूर बताईयेगा।



