2020 में बड़े पैमाने पर होगा iPhone SE 2 का प्रोडक्शन,जाने लांच डेट

iPhone SE 2

साल 2020 iPhone यूजर के लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। अगले साल 2020 में जनवरी महीने से  iPhone SE 2 का बड़े पैमाने पर उत्पादन कंपनी बड़े पैमाने पर करेगी। इस बात की जानकारी एप्पल के एनालिस्ट मिंग-चि कुओ ने दी है। वहीं, यह भी कहा गया है कि इस फोन को मार्च 2020 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

कुओ के मुताबिक, iPhone SE 2 फोन देखने में iPhone 8 की तरह होगा। iPhone 6 और iPhone 6s यूजर्स अगर चाहें तो iPhone SE 2 में अपग्रेड कर पाएंगे क्योंकि यह किफायती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह प्रोडक्ट वर्ष 2020 में एक बेहतर फोन बनकर उभरेगा। साथ ही रेवन्यू के मामले में भी कंपनी के लिए यह बेहतर साबित होगा।

iPhone SE 2

iPhone SE 2 के फीचर

कंपनी ने अभी कोई खास जानकारी इसके फीचर्स के बारे में नहीं दी है. लेकिन संभावित फीचर के अनुसार इसमें Apple A13 चिपसेट होगा।क्योंकि इससे पहले यह कहा गया था कि iPhone SE 2 में Apple A13 चिपसेट दिया जा सकता है। इसे iPhone 11 में भी इस्तेमाल किया गया था। इसमें 3 जीबी रैम भी दी जा सकती है। इसकी संभावित कीमत 399 डॉलर यानी करीब 28,200 रुपये होने की उम्मीद है। विश्लेषक के मुताबिक, यह फोन 4.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। खबरों के मुताबिक, फोन में 3D टच फीचर नहीं दिया जाएगा। इसे iPhone 11 में से भी हटाया गया था।

वही,iPhone SE 2 में टच आईडी फिंगरप्रिंट रीडर दिया जा सकता है। इसमें फेस आईडी नहीं दी जाएगी। फोन को 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसे  तीन कलर रेड, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी इस फोन के 30 से 40 मिलियन यूनिट्स को वर्ष 2020 में बेचेगी। कुओ ने इससे पहले कहा था कि कंपनी अगले वर्ष iPad Pro, नया MacBook और ऑगमेंटेड रिएलिटी हेडसेट भी लॉन्च कर सकती है।

 

 

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
2020 में बड़े पैमाने पर होगा iPhone SE 2 का प्रोडक्शन- Youth Express
Article Name
2020 में बड़े पैमाने पर होगा iPhone SE 2 का प्रोडक्शन- Youth Express
Description
साल 2020 में जनवरी महीने से  iPhone SE 2 का बड़े पैमाने पर उत्पादन कंपनी बड़े पैमाने पर करेगी। इस दिन होगा लांच, इन फीचर्स से होगा लैस.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER