रेट्रोफाइल्स द्वारा वर्चुअल प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी से लैस ‘नाचुंगा ऐसे’ गाना खूब किया जा रहा पसंद

रेट्रोफाइल्स द्वारा वर्चुअल प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी से लैस 'नाचुंगा ऐसे' गाना खूब किया जा रहा पसंद

इस समय भूषण कुमार की टी-सीरीज लगातार एक के बाद एक हिट गाने दे रही है। एक अन्य सॉन्ग, म्यूजिक हैवीवेट ऑडियंस के लिए प्रस्तुत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है। ‘नाचुंगा ऐसे’ कभी नहीं देखा गया लोगो के लिये एक नया अनुभव वाला गाना है, जिसे रेट्रोफाइल्स द्वारा वर्चुअल प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी का उपयोग करके इसे तैयार किया गया है।

इस गाने को इन्होंने किया है कोरियोग्राफ

यह गाने की बात करे तो यहा ओम राउत द्वारा निर्मित, मिलिंद गाबा द्वारा रचित किया गया और गाया गया, जिसे असली गोल्ड द्वारा लिखा गया है, और बोस्को-सीजर द्वारा इस गाने को कोरियोग्राफ किया गया है। अपबीट डांस सॉन्ग में एक आकर्षक धुन और मजेदार लिरिक्स दिया गया है, जो युवाओं के दिल को छू लेता है। यह पहली बार हुआ है कि ऑडियंस को एक ऐसे वीडियो का अनुभव हो सकेगा जो पूरी तरह से डिजिटाइज तरीके से तैयार किया गया है।

खास बात

इस सॉन्ग की बात करे तो इसे फ्यूचर म्यूजिक प्रोडक्शन में क्रान्ति लाने के लिए तैयार किया गया है। वर्ष 2020 ने हम सभी को सिखाया है कि यहाँ कोई भी एक्सिस्ट कर सकता है और तो और वर्चुअल वर्ल्ड में भी अपना अलग जगह बना सकता है। ‘नाचुंगा ऐसे’ यह साबित करने वाला है कि सिम्युलेटेड तरीके से भी वर्ल्ड-क्लास म्यूजिक कंटेंट तैयार किया जा सकता है।

वीडियो के लिए इस टेक्नोलॉजी का किया गया है प्रयोग

यह आकर्षक वीडियो की बात करे तो रेट्रोफाइल्स टीम द्वारा कन्सेप्चुअलाइज और प्रोड्यूस किया गया है। इस वीडियो के लिए टीम ने कटिंग एज टेक्नोलॉजी का इष्टतम का प्रयोग किया है। जो इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स के अनुरूप है लेकिन यह सॉन्ग रेट्रोफाइल्स के टेक्निशियंस की एक इंडियन टीम के द्वारा इसे तैयार किया गया है, जो इस तथ्य पर प्रकाश डाल रहा है कि भारत की एंटरटेनमेंट और प्रोडक्शन सहित हर एक चीज पर वैश्विक स्तर पर पकड़ है।

रेट्रोफाइल्स द्वारा वर्चुअल प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी से लैस 'नाचुंगा ऐसे' गाना खूब किया जा रहा पसंद

पहला डिजिटल अवतार में इन्हें किया गया है प्रस्तुत

इतिहास के सबसे खराब महामारियों में से एक के दौरान शूट किए गए वीडियो को लॉकडाउन फ्रेंडली तरीके से तैयार किया गया है, जिसने कार्तिक आर्यन को भारत के पहले डिजिटल अवतार के एक्टर के रूप में प्रस्तुत किया है। यह वीडियो वर्चुअल प्रोडक्शन के रूप में तैयार किया गया है।

 

Summary
रेट्रोफाइल्स द्वारा वर्चुअल प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी से लैस 'नाचुंगा ऐसे' गाना खूब किया जा रहा पसंद
Article Name
रेट्रोफाइल्स द्वारा वर्चुअल प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी से लैस 'नाचुंगा ऐसे' गाना खूब किया जा रहा पसंद
Description
इस समय भूषण कुमार की टी-सीरीज लगातार एक के बाद एक हिट गाने दे रही है। एक अन्य सॉन्ग, म्यूजिक हैवीवेट ऑडियंस के लिए प्रस्तुत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER