व्हाट्सएप WhatsApp आज दुनिया में इसलिए भी पॉपुलर है क्योंकि ये न सिर्फ मैसेज भेजने के काम में इसका प्रयोग होता है बल्कि आप इस एप के जरिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग भी दूसरों से कर सकते हैं। वीडियो कॉलिंग का फीचर बेहद खास है क्योंकि इसके लिए अलग से किसी भी प्रकार के पैसे नहीं देने पड़ते हैं। सिर्फ आपके फोन में इंटरनेट उपलब्ध होना चाहिए।
इस पर भी व्हाट्सएप किया जाता है प्रयोग
व्हाट्सएप WhatsApp को मोबाइल के अलावा कंप्यूटर पर भी इसका प्रयोग किया जाता है लेकिन यह बात कम ही लोग जानते हैं कि व्हाट्सएप वेब से भी वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि व्हाट्सएप वेब से वीडियो कॉलिंग करने का तरीका।
सबसे पहले करना होगा एकाउंट साइन
आपको सबसे पहले व्हाट्सएप वेब ओपन कर अपना अकाउंट साइन इन करना होगा। यहां आपको तीन वर्टिकल डॉट नजर आएंगे, उस पर क्लिक करके आपको एक रूम क्रिएट करना होगा। इसके बाद आपको एक पॉप अप नजर आएगा, इस पर क्लिक करके आप मैसेंजर में जा सकते हैं। इसके लिए आपको फेसबुक अकाउंट की जरूरत नहीं होगी। वहीं, अब आपको एक रूम क्रिएट करना होगा और इसके बाद आप वीडियो कॉल कर सकेंगे। कुछ लोगों के साथ रूम क्रिएट करने के लिए आपको चैट विंडो पर जाकर अटैचमेंट पर क्लिक करना होगा। यहां आपको वापस रूम पर क्लिक करना होगा।
इस तरह मोबाइल से कर सकते है वीडियो कॉल
सबसे पहले WhatsApp एप को खोले। उस कॉन्टैक्ट पर जाएं जिसे आप वीडियो कॉल करना चाहते हैं। इसके बाद आपको उस कॉन्टैक्ट की चैट ओपन करनी होगी और कॉलिंग के बगल में बने वीडियो कैमरे के आइकन को क्लिक करें। खास बात यह है कि एक कॉन्टैक्ट के साथ चल रही कॉलिंग के दौरान आप दूसरे पार्टिसिपेंट को जोड़ सकते है। कॉलिंग के दौरान दूसरे पार्टिसिपेंट को जोड़ने के लिए आपको ऊपर दाईं ओर दिए गए एड पार्टिसिपेंट के बटन पर क्लिक करना होगा। फिर आपको एक कॉन्टैक्ट चुनना होगा और फिर उसे एड करना होगा।
इस तरह कर सकते है ग्रुप में वीडियो कॉलिंग
व्हाट्सएप पर आप एक बार में एक ही ग्रुप कॉल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको व्हाट्सएप ओपन करना होगा और एक ग्रुप चैट सलेक्ट करके ओपन करना होगा। चैट ओपन होने के बाद आप कैमरा आइकन पर क्लिक करके वीडियो कॉलिंग आप शुरू कर सकते हैं।




