Whatsapp भारत में सबसे पॉपुलर मल्टी-मीडिया चैट मैसेजिंग ऐप्स में से एक है| लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, वहट्सप्प फिलहाल एक बड़े बदलाव पर काम कर रही है। आने वाले फीचर में यूजर्स को Whatsapp multiple account यानि की कई फोन्स में इस्तेमाल करने की अनुमति मिलेगी। हम व्हाट्सप्प वेब वर्जन या एक सीमा तक दूसरे फोन में ऐप चलने की बात नहीं कर रहे हैं। हम बिना किसी प्रतिबन्ध के सही में मल्टी-डिवाइस यूसेज की बात कर रहे हैं। यह जल्द ही यूजर्स को एक अकाउंट को कई फोन्स में इस्तेमाल करने की सुविधा देगा।चलिए
कैसे काम करेगा Whatsapp multiple account
अब आने वाले अपडेट में इंस्टेंट मेस्सेंजिंग एप्प व्ट्सअप्प में नया फीचर जोड़ा जा रहा है| WaBetaInfo के अनुसार, Whatsapp ऐप के UWP वर्जन पर यह काम कर रहा है। इससे एक अकाउंट को मल्टीपल प्लेटफॉर्म्स पर इस्तेमाल करने की अनुमति मिलेगी। अभी उपलब्ध व्हाट्सऐप वेब जैसे काम कर रहा है, वैसे ही बिना किसी बदलाव के काम करेगा। बता दें, UWP ऐप अलग से काम कर सकती है।
वहीं, वेब वर्जन को इसके बाद भी इंटरनेट कनेक्शन की जरुरत होगी। इसका मतलब है की यूजर्स को मोबाइल पर ऐप या UWP ऐप के जरिये कनेक्टेड रहना होगा। ठीक उसी तरह जैसे यह भी काम करता है। बता दे Whatsapp multiple account फीचर के आने की कोई तारिख तय नहीं है, तो इसे आने में कई महीने भी लग सकते हैं।
इसके अलावा रिपोर्ट के अनुसार ये भी हो सकता है की इसमें मैसेज को फ़ोन में ही स्टोर करे| Whatsapp multiple account फीचर के लिए अपने एन्ड-टू-एन्ड एन्क्रिप्शन पर भी काम कर रहा है। इसे लेकर फिलहाल कोई तस्वीर नहीं है। रिपोर्ट में पिछले कुछ समय में बताई गई लीक्स को भी लिस्ट किया है, जो बाद में सच साबित हुई।
बता दे अलग अलग रिपोर्ट में कुछ नए फीचर का भी ज़िक्र किया जा रहा है| इन रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही प्रोफाइल पिक्चर के 3D शॉर्टकट को हटा सकती है| एक रिपोर्ट के मुताबिक नए अपडेट में व्हाट्सएप के कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं|
तकनीक़ से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.


