व्हाट्सऐप पर ऐसे बदले नंबर, जिससे नहीं जाएगा आपका डाटा, जानियें स्टेप-बाय-स्टेप

व्हाट्सऐप पर ऐसे बदले नंबर, जिससे नहीं जाएगा आपका डाटा, जानियें स्टेप-बाय-स्टेप

आज भारत में लगभग सभी लोगो के पास स्मार्टफोन है तो ऐसे में सभी लोग व्हाट्सऐप का प्रयोग कर रहे है लेकिन कुछ लोगो ऐसे होते है कि वह सोचते है कि जिस नंबर से व्हाट्सऐप चल रहा है तो उसे क्यो ना चेंज कर दिया जाए और उनके मन में ये ख्याल आता है कि अगर वह नंबर चेंज करेंगे तो उनका पिछला पुराना सभी डाटा फोन से उड़ जाएगा।

नंबर बदलने पर ऑटोमैटिकली जानकारी

आपको बता दे कि फोन नंबर बदलने के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सऐप पर चेंज नंबर फीचर भी दे दिया गया है। जिससे आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट में पुराने फोन नंबर से नए फोन नंबर पर बहुत आसानी से मूव कर सकते हैं। जिसमें खास बात यह है कि आपके सभी व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट्स को भी इस बदलाव की जानकारी ऑटोमैटिकली मिल जाती है। तो आइये समझते है कि कैसे इस प्रकिया का करे इस्तेमाल।

नंबर बदलते समय बरते ये सावधानी

आपको बता दे कि व्हाट्सएप का फोन नंबर बदलने से पहले आपको अपने स्मार्टफोन में एक नया सिम कार्ड लगाना होगा, ताकि इस पर एसएमएस या फोन कॉल आ सके लेकिन आपको ये ध्यान रहे कि आपका पुराना फोन नंबर अभी व्हाट्सएप से हटा न हो। आप अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर चेक कर सकते हैं। जहां आपकी प्रोफाइल में नाम के नीचे नंबर लिखा हुआ दिखाई देगा।

इस तरह करे स्टेप-बाई-स्टेप

  • सबसे पहले अपने फोन पर WhatsApp को खोले।
  • अगर आप iPhone का प्रयोग कर रहे हैं, तो सबसे पहले Settings पर जाएं और अगर आप एंड्रॉइड यूजर्स है तो Settings मेनू व्हाट्सएप में ऊपर की तरफ तीन-डॉट्स मेनू को टैप करके आता है।
  • अब Account ऑप्शन पर टैप करें और फिर Change Number पर क्लिक करें।
  • तब आपको एक स्क्रीन दिखाई देगी, जिसमें पूछा जाएगा कि क्या आप अपने नए नंबर पर एसएमएस या फोन कॉल प्राप्त कर सकते हैं। जहां पुष्टि करने के लिए Next क्लिक करें।
  • अब अपने पुराने और नए फोन नंबर को दर्ज करें।
  • अपना व्हाट्सएप नंबर बदलने के फाइनल स्टेप में जाने के लिए Next पर क्लिक करें।

व्हाट्सएप आपसे पूछेगा ये चीज

  • व्हाट्सएप अब आपसे पूछेगा कि क्या आप चाहते हैं कि आपके कॉन्टैक्ट्स को आपके नए नंबर के बारे में बताया जाए। यहां आपको तीन ऑप्शन- All contacts, Contacts I have chat with, और custom numbers के विकल्प देखने को मिलेंगे।
  • अब, Done पर क्लिक करें।
  • अब आपको व्हाट्सएप पर नया फोन नंबर रजिस्टर करना होगा। आपको नए नंबर पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए SMS या फोन कॉल के जरिए 6 डिजिट का कोड भेजा जाएगा।
  • एक बार रजिस्टर होने के बाद आपकी व्हाट्सएप चैट नए फोन नंबर पर जुड़ी हुई दिखाई देगी।
Summary
व्हाट्सऐप पर ऐसे बदले नंबर, जिससे नहीं जाएगा आपका डाटा, जानियें स्टेप-बाय-स्टेप
Article Name
व्हाट्सऐप पर ऐसे बदले नंबर, जिससे नहीं जाएगा आपका डाटा, जानियें स्टेप-बाय-स्टेप
Description
आज भारत में लगभग सभी लोगो के पास स्मार्टफोन है तो ऐसे में सभी लोग व्हाट्सऐप का प्रयोग कर रहे है लेकिन कुछ लोगो ऐसे होते है कि वह सोचते है कि जिस नंबर से व्हाट्सऐप चल रहा है तो उसे क्यो ना चेंज कर दिया जाए और उनके मन में ये ख्याल आता है कि अगर वह नंबर चेंज करेंगे तो उनका पिछला पुराना सभी डाटा फोन से उड़ जाएगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER