आज के समय में लोगो का जीवन इतना व्यस्त हो चुका है कि उनके पास खुद की तरफ ध्यान देने का भी समय नहीं होता। ऐसे में खुद का ध्यान न रखने के कारण उनके शरीर पर बुरा असर पड़ना लाजिमी है। गौरतलब है कि कुछ लोग ऐसे भी होते है, जो अपनी गलत आदतों के कारण अपने शरीर के लिए समस्या पैदा कर लेते है। बहरहाल ऐसे लोगो का शरीर बहुत ही कम उम्र में कमजोर हो जाता है। बता दे कि अगर आप सुबह उठते ही ये चार काम करते है, तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। वो इसलिए क्यूकि इन चार कामो का आपके शरीर पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। तो चलिए अब आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है।
कम उम्र में कमजोर हो सकता है आपका शरीर, इन गलत आदतों के कारण..
1. पानी पीना.. कई लोगो को सुबह उठते ही पानी पीने की आदत होती है। मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। वो इसलिए क्यूकि ऐसा करने से रात भर मुँह में जमा हुए बैक्टीरिया पानी के द्वारा हमारे पेट में चले जाते है। जिससे पेट से संबंधित रोग हो सकते है। इसलिए कुल्ला करने के बाद ही पानी पीएं।
2. मोबाइल चलाना गौरतलब है कि आपको सुबह उठते ही मोबाइल नहीं चलाना चाहिए। इसका बुरा असर आपके दिमाग और आँखों पर पड़ता है। यहाँ तक कि इससे आपकी ऑंखें भी खराब हो सकती है।
3. चाय पीना.. कई लोग ऐसे भी होते है, जो बिस्तर में लेटे लेटे ही चाय पीना पसंद करते है। बता दे कि इससे पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज आदि की समस्या हो सकती है। इसलिए सुबह उठने के बाद पहले कुल्ला करे, फिर पानी पीएं और उसके बाद ही चाय की चुस्की ले।
4. नहाना.. गौरतलब है कि सुबह के समय हमारे शरीर का तापमान ज्यादा होता है। इसके इलावा सुबह बिस्तर से उठने के बाद सीधा नहाने से आप बीमार भी हो सकते है। इसलिए सुबह उठने के बीस पच्चीस मिनट बाद ही आपको नहाना चाहिए। अगर हो सके तो इन बातों का खास ध्यान रखे। वरना इन गलत आदतों के कारण आपका शरीर कम उम्र में कमजोर हो सकता है।


