बता दे कि नवरात्रि के त्यौहार में माता रानी के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। इसके साथ ही माता रानी को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखे जाते है। गौरतलब है कि अगर आपको ये चीजें नवरात्रि में दिख जाएँ तो समझ लीजिये कि माता रानी आपको कोई खास संकेत देना चाहती है। इसका मतलब ये है कि देवी माँ के आशीर्वाद से अब आपका भाग्य बदलने वाला है।
नवरात्रि में दिख जाएँ ये चीजें तो समझ लीजिये कि बदलने वाली है किस्मत..
1. गौरतलब है कि नवरात्रि के दौरान अगर आपको सुबह सुबह नारियल या कमल का फूल दिख जाएँ तो समझ लीजिये कि आप पर माता रानी की कृपा होने वाली है।
2. इसके इलावा जब आप मंदिर से बाहर आ रहे हो और तभी आपको गाय के दर्शन हो जाएँ तो समझ लीजिये कि आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है।
3. बता दे कि अगर आपको नवरात्रि के दौरान उल्लू नजर आ जाएँ तो समझ लीजिये कि आपको आर्थिक लाभ होने वाला है। इसका मतलब ये है कि माता रानी आपकी पूजा से प्रसन्न हो चुकी है।
4. गौरतलब है कि अगर आपको सड़क पर जाते हुए कोई सोलह श्रृंगार की हुई महिला दिख जाएँ तो समझ लीजिये कि माँ लक्ष्मी की आप पर खास कृपा होने वाली है।
5. अगर आपको नवरात्रि के दिनों में एक जगह बैठा हुआ सांप कही नजर आ जाएँ तो समझ ले कि आपको धन लाभ होने वाला है। जी हां यह वास्तव में काफी अच्छा संकेत है।
6. बहरहाल नवरात्रि के दिनों में अगर कोई छोटी सी कन्या आपके सपने में आ कर आपको सिक्का दे तो यह अच्छा संकेत है। दरअसल कन्याओं को माँ दुर्गा का ही रूप माना जाता है। ऐसे में किसी कन्या का सपने में दिखने का मतलब ये है कि माता रानी आपकी भक्ति से प्रसन्न है। यानि अगर ये सब चीजें आपको नवरात्रि में दिख जाएँ तो समझ ले कि आपकी किस्मत चमकने वाली है। दोस्तों क्या इनमे से कोई एक चीज आपने नवरात्रि के दिनों में देखी है।


